फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife dies 10 minutes after husband's death in kasganj

संयोग या सदमा: पति की मौत के 10 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 02 Nov 2022 06:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Nov 2022 06:08 PM IST
सार

पटियाली के गांव म्याऊ निवासी बुजुर्ग दंपती बीमार थे। वह दिल्ली में अपने बेटे के साथ रहकर उपचार करा रहे थे। बुधवार को दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Wife dies 10 minutes after husband's death in kasganj
मृतक दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के पटियाली में पति की मौत के 10 मिनट बाद पत्नी ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पूरे क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। कोई इसे संयोग बता रहा है तो कोई पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति अगाध लगाव और प्रेम। वहीं एक साथ दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव म्याऊ निवासी शहादत (60) तकरीबन 15 दिन पहले से बीमार चल रहे थे। उनको चिकित्सा के लिए परिवारीजन दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए। इसी बीच उनकी पत्नी शकीला (55) की भी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें भी इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया।  

विज्ञापन

दिल्ली में बेटे के साथ रहते थे दंपती 

इलाज के बाद शहादत अपने इकलौते पुत्र शाने रहमत के साथ दिल्ली में ही रहने लगे। मंगलवार को शहादत और शकीला पास-पास पड़ी चारपाइयों पर लेटे थे। इसी दौरान शहादत की तबीयत बिगड़ गई। परिजन जब उन्हें उपचार के लिए कहीं ले जा पाते इससे पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती की मौत से सदमे में परिवार

परिजन ने शहादत के शव को जैसे ही शकीला के पास से हटाया तो दस मिनट बाद अचानक शकीला ने भी दम तोड़ दिया। मां-पिता की एक साथ मृत्यु से शाने रहमत और अन्य परिजन सदमे में हैं। गांव म्याऊ निवासी सभी लोग इस घटना को सुनकर हतप्रभ हैं। 

जाको राखे साइयां: मथुरा में यात्री के ऊपर से गुजर गई आधी ट्रेन, ऐसे बची जान, घटना देख कांप गए लोग

एंबुलेंस द्वारा दोनों के शव को ग्राम म्याऊ लाया गया। दोनों के शव की कब्रें पास-पास बनाकर अंतिम संस्कार किया गया। गांव वाले घटना से दुखी हैं। हर तरफ घटना की चर्चा है। कोई इसे शहादत और शकीला का प्रेम बता रहा है तो कोई इसे संयोग मान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed