फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife brutally murdered her husband That's why took off clothes then cried loudly

UP: पत्नी के सिर पर हुआ खून सवार, पति का बेरहमी से कत्ल; इसलिए उतार फेंके कपड़े...फिर दहाड़ें मारकर रोई

Sat, 16 Nov 2024 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 11:53 AM IST
सार

मथुरा में युवक की हत्या की साजिश उसकी ही पत्नी ने रची। आधी रात को पति का बेरहमी से कत्ल किया। इसके बाद उसके शरीर से कपड़े उतार फेंके। नग्न अवस्था में घर से बाहर फेंक दिया। पति की मौत के बाद किसी को हत्या का शक ने हो, इसलिए दहाड़े मारकर रोने का नाटक भी किया। 

विज्ञापन
Wife brutally murdered her husband That's why took off clothes then cried loudly
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे युवक को उसकी पत्नी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस और परिवार के लोगों को गुमराह करने के लिए शव को नग्न हालत में ही घर के बाहर फेंक दिया, ताकि यह लगे कि छत से गिरकर उसके पति की जान गई है। दहाड़ मारकर रोने का भी नाटक किया पर घर के अंदर मिले खून के निशान और बेटे के सच्चाई बताने पर सारा राज खुल गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



 

यहां की है घटना 
थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव लोहवन की टावर वाली गली में शुक्रवार की सुबह घर के बाहर अशोक जाटव (30) का रक्तरंजित शव पड़ा होने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। लोगों ने दरवाजा खुलवाकर अशोक की पत्नी भारती को यह बताया तो वह दहाड़े मारकर रोने लगी। यह दिखाने का प्रयास किया कि छत से गिरकर अशोक की मौत हुई है। सूचना पर आनन-फानन में परिजन और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें -  जीजा से हुआ प्यार: बीमार बहन की देखभाल करते-करते दे बैठी दिल, फिर किया ऐसा कांड...शर्म से पानी-पानी हुए घरवाले
 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी से फोन पर करती थी बात 
अशोक के भाई नेत्रपाल ने बताया कि अशोक रिफाइनरी में पेंटर थे। अशोक और भारती के बीच आए दिन झगड़ा होता था। अशोक अपनी पत्नी को फोन पर दूसरे से बात करने से रोकते थे। पत्नी सुनने को तैयार नहीं थी। वह मायके तक चली गई। हर बार पंचायत में माफी मांगने के बाद लौट आती और फिर बातें करने लग जाती। नेत्रपाल ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की रात को उसकी भाभी ने ही तीन लोगों को बुलाया और उसके भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। उसके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान भी हैं।

ये भी पढ़ें -   दरवाजे पर दुल्हन नहीं आई मौत: बेटे की दुल्हनियां का इंतजार कर रही थी मां, बेहोश होकर गिरी...चली गई जान

 
विज्ञापन

आधी रात को आए तीन युवक 
पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि रात को 12 बजे के बाद तीन युवक उसके घर पर आए थे। मृतक के पिता मनोहरलाल की तहरीर पर पुलिस ने भारती को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घर के अंदर बिखरे पड़े खून, झगड़े में टूटी महिला की चूड़ियां समेत कई साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।

ये भी पढ़ें -    UP: उसे मौत का भी डर न लगा...तेज रफ्तार कार से चीखती हुई कूदी युवती, हकीकत सुन पुलिस भी हैरान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed