फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife asked for saree for Karva Chauth husband gave such an answer Gave up my life

UP News: करवा चौथ के लिए पत्नी ने मांगी नई साड़ी, पति ने दिया ऐसा जवाब...बर्दाश्त न कर सकी; दे दी जान

Sun, 20 Oct 2024 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 11:52 AM IST
सार

करवा चौथ का व्रत रखने के लिए पत्नी तैयारी कर रही थी। उसने पति से नई साड़ी दिलाने के लिए कहा। पति ने मना कर दिया, जिससे आहत विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। 

 

विज्ञापन
Wife asked for saree for Karva Chauth husband gave such an answer Gave up my life
मौके पर पहुंची पुलिस और मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बेवर के ग्राम सभापुर (जासमई) में विवाहिता ने करवा चौथ पर पति द्वारा साड़ी न दिलाने पर क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। देर रात परिजनों को जब जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


मामले के अनुसार कुसुमलता पुत्री वीरेंद्र कुमार निवासी मलगांव थाना कानपुर देहात की शादी वर्ष 2021 में बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम सभापुर निवासी ओमेंद्र पुत्र हरिओम के साथ हुई थी। बीती रात लगभग 10 बजे विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि शनिवार को कुसुमलता बाजार करने आई थी। पति से कहासुनी हो गई थी। साड़ी दिलाने की मांग की थी। पति द्वारा न दिलाने पर  क्षुब्ध होकर रात किसी समय फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन



परिवार के लोगों को विवाहिता की मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। मृतका के दो साल का बेटा है। रविवार को थाने पहुंचे मृतका के भाई अवधेश उर्फ कल्लू ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके से फोरेंसिक विभाग की टीम ने नमूने इकट्ठे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति ओमेंद्र, सास, ससुर, ननद रजनी देवर आशीष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed