फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife and daughter broke hand of young man when he tried to stop him from using mobile phone in agra

UP: मोबाइल चलाने से रोकने पर भड़कीं पत्नी और बेटी...कमरे की लाइट बंदकर किया ऐसा कांड; दर्द से बिलबिला उठा युवक

Wed, 20 Aug 2025 01:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 20 Aug 2025 01:07 PM IST
सार

आगरा में मोबाइल चलाने से पत्नी और बेटी का रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। मां-बेटी ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई की। उसका हाथ तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Wife and daughter broke hand of young man when he tried to stop him from using mobile phone in agra
मोबाइल फोन सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र में पत्नी और बेटी को मोबाइल चलाने पर टोकना व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर पति की पिटाई कर हाथ तोड़ दिया। घर के अंदर खड़ी गाड़ी भी तोड़ दी। शिकायत पर पुलिस ने युवक की पत्नी मधु और बेटी सोना के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


 

डी-ब्लॉक कमला नगर निवासी संतोष ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि कई दिन से उनकी तबीयत खराब है। 6 अगस्त की रात बेटी सोना और पत्नी उनके पास आकर कमरे में मोबाइल चला रही थीं। आवाज की वजह से वह आराम नहीं कर पा रहे थे। 

ये  भी पढ़ें-UP: गर्दन पर छह... शरीर पर सात वार, 12वीं की छात्रा को कुल्हाड़ी से काटा; पिता ने पार कीं दरिंदगी की सारी हदें


 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और बेटी से दूसरे कमरे में जाकर मोबाइल चलाने को बोला। इस बात से मां और बेटी दोनों इस कदर नाराज हो गईं कि उन्होंने पिता पर हमला कर दिया। युवक का कहना कि इसके बाद कमरे की लाइट बंद कर दी। फिर मां और बेटी ने मिलकर
पिटाई करना शुरू कर दिया। हाथ पर डंडा मारा। वह दर्द से कराहता रहा, लेकिन उसकी चीखों पर भी मां-बेटी को तरस नहीं आया। पिटाई में चोट लगने से बाएं हाथ की हड्डी टूट गई। 

ये  भी पढ़ें-UP: ताज देखने पहुंचे पर्यटक को देख चाैंक गए जवान...नहीं दिया प्रवेश, युवक ने जताई नाराजगी; देखें वीडियो




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed