फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife allegation husband commits unnatural acts by feeding her a drug pill in agra

Agra: नशे की गोली खिलाकर पति करता है हैवानियत, पत्नी के आरोप सुन शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस

Sun, 13 Nov 2022 10:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 10:59 PM IST
सार

पत्नी ने बताया कि पति की हरकतों से वह प्रताड़ित है। वह उसे नशे की गोलियां खिलाकर अप्राकृतिक कृत्य करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। 
 

विज्ञापन
Wife allegation husband commits unnatural acts by feeding her a drug pill in agra
demo, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला में आई पीड़ित महिला ने अपने पति पर ऐसे आरोप लगाए कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की आंखे भी शर्म से झुक गईं। उसने बताया कि पति रात में उसे नशे की गोलियां खिलाकर अप्राकृतिक कृत्य करता है। विरोध पर पीटता है। पति के उत्पीड़न से वह परेशान है। इतना ही नहीं उसने पिता, भाई और बहन से भी झगड़ा कर लिया है। 

विज्ञापन

मानसिक तनाव में पत्नी 

पीड़िता ने बताया कि पति की हरकत से वह मानसिक तनाव में है। मनोरोगी हो गई है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी आर्य समाज मंदिर में 6 जुलाई को हाथरस के युवक से हुई थी। पति का एक मकान एत्माद्दौला क्षेत्र में है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शोषण कर रहा है। वह रोजाना उसे नशे की गोली खिला देता है। इसके बाद अप्राकृतिक कृत्य करता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mathura: साधु को वीडियो कॉल कर युवती ने उतार फेंके कपड़े, पलक झपकते ही कर दी ये हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता को दी जान से मारने की धमकी 

पति ने मां-पिता को भी जान से मारने की धमकी दी है। उसने पिता, बहन और और भाई को पीटा भी था। इससे पीड़िता सदमे में है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 


ये भी पढ़ें - Kasganj: दूल्हे ने किया दुल्हन के साथ डांस, पहली पत्नी ने देखा वीडियो, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed