Mathura: साधु को वीडियो कॉल कर युवती ने उतार फेंके कपड़े, पलक झपकते ही कर दी ये हरकत
युवती ने अब साधु को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 1.18 लाख रुपये भी हड़प लिए। पीड़ित साधु ने थाने में तहरीर दी है।
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन में हैरान करने वाला वाक्या सामने आया है। यहां एक साधु के साथ युवती ने ऐसी हरकत की, जिसे सुनकर लोग अवाक ही नहीं शर्मसार भी हो रहे हैं। मामला नौ नवंबर रात 11 बजे का है। आधी रात को आई अनजान वीडियो कॉल रिसीव करना साधु को भारी पड़ गया। फोन करने वाली एक युवती थी, जिसने साधु को ब्लैकमेल करने के लिए शर्मनाक योजना ही नहीं बनाई, बल्कि इस योजना में कामयाब होने के बाद साधु से 1.18 लाख रुपये भी हड़प लिए। पीड़ित साधु ने थाने में तहरीर दी है।
अश्लील फोटो का लिया स्क्रीन शॉट
राधा निकुंज बिहार मंदिर राधाकुंड निवासी साधु दामोदर दास ने बताया कि नौ नवंबर की रात वे सो रहे थे। रात 11 बजे एक अनजान वीडियो कॉल आई। उन्होंने इसे रिसीव किया तो फोन पर एक युवती दिखी, जो निर्वस्त्र हो गई। साधु कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवती ने साधु के साथ अश्लील फोटो का स्क्रीन शॉट ले लिया। इसके बाद फोन कर ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। ऐसा न करने के एवज में रकम की मांग की।
साधु से वसूली रकम
डरे-सहमे साधु ने सूरज नाम के एक व्यक्ति के बैंक अकाउंट में कई बार में 1,18,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित साधु ने बताया कि वीडियो कॉल पर निर्वस्त्र तस्वीर देखकर उन्होंने फोन काट दिया था। बाद में फोन आया। महिला ने कहा कि उसने कहा कि आपके अश्लील फोटो हैं, हमें रुपये दो नहीं तो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। उन्होंने खाते रकम डाल दी। अब सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर और रुपये मांगे जा रहे हैं। मैंने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि मामला साइबर ठगी का है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - Kasganj: दूल्हे ने किया दुल्हन के साथ डांस, पहली पत्नी ने देखा वीडियो, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान
साइबर ठगी से ऐसे करें बचाव
-ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग करते वक्त भी सावधानी बरतें, झांसे में नहीं आएं।
- किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर उस कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।
- कोई भी बैंक अधिकारी फोन पर कभी भी आपसे एटीएम खाते क्रेडिट कार्ड अन्य से संबधित जानकारी नहीं मांगता। ऐसे में फोन पर अपने बैंक से संबंधित जानकारी शेयर न करें।
- किसी भी क्यूआर कोड से पेमेंट लेते/देते समय यह अवश्य चेक करें कि क्यूआर कोड पेमेंट लेने वाला है या देने वाला।
- किसी भी प्रकार का साइबर क्राइम होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर सेल मथुरा के अधिकारिक मोबाइल 7839003501 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।
- खाते को अपडेट कराने के लिए बैंक कभी भी किसी से व्यक्तिगत जानकारी/ओटीपी/पिन नंबर नहीं मांगा जाता है।
- फोन पर आने वाली कॉल पर रिश्तेदार बनकर बातें करने वाला व्यक्ति फ्राड हो सकता है। अत: आप अपने कांटेक्ट लिस्ट में पहले से आपके सेव किए गए नंबर पर कॉल कर पहले उससे पुष्टि कर लें।