फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Widow pension stopped after declaring living woman dead

कासगंज: जिंदा महिला को सरकारी सिस्टम ने कागजों में किया दफन, पेंशन बंद हुई तो सामने आया सच

Thu, 19 Oct 2023 04:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 19 Oct 2023 04:46 PM IST
सार

कासगंज के सिढ़पुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बसई की एक विधवा महिला सरकारी सिस्टम की लापरवाही का शिकार हो गई है। उन्हें कागजों में मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद उनकी पेंशन रुक गई। उनके खाते में किसी प्रकार की राशि नहीं आई तो इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई।

विज्ञापन
Widow pension stopped after declaring living woman dead
women - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सिढ़पुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बसई की एक विधवा महिला को जीवित रहते हुए मृत दर्शा दिया गया। जिससे महिला की विधवा पेंशन रुक गई। दो साल से पेंशन न मिलने पर परेशान हुई विधवा ने पेंशन के लिए गुहार लगाना शुरू किया। जानकार लोगों को अपनी समस्या बताई। इसके बाद जानकारी करने पर महिला को रिपोर्ट में मृतक दर्शाकर पेंशन बंद करने की बात सामने आई। महिला ने जिलाधिकारी को पत्र देकर अपनी समस्या बताते हुए पेंशन चालू कराने की मांग की। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद प्रोबेशन विभाग सक्रिय हो हुआ।
विज्ञापन

ये है मामला
पीड़ित महिला गुड्डो के मुताबिक उसके पति की मृत्यु करीब 20 साल पहले हो गई थी। पिछले 18 वर्षों से गुड्डो को विधवा पेंशन मिल रही थी, लेकिन पिछले दो वर्षों से महिला को विधवा पेंशन नहीं मिली। पेंशन पाने के लिए महिला बार बार इधर उधर दफ्तरों में चक्कर लगाती रही। प्रोबेशन विभाग से मामले की शिकायत की, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। बार बार मामला प्रोबेशन विभाग में पहुंचा तो मामले की पड़ताल हुई। जानकारी में आया कि विधवा पेंशन के सत्यापन में बसई के पंचायत सहायक ने अपनी रिपोर्ट में महिला को मृतक दर्शा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीवत है महिला
प्रोबेशन विभाग के पोर्टल पर महिला की मृत्यु की तिथि 22 सितंबर 2022 दर्शा दी। जबकि महिला जीवित है। गांव में ही अपनी वृद्ध मां के साथ रहकर मजदूरी कर रही है। महिला ने बुधवार को जिलाधिकारी को मामले की शिकायत करते हुए पेंशन चालू कराने की मांग की है। उसके बाद प्रोबेशन विभाग भी सक्रिय हुआ है। मामले की जांच जिलाधिकारी के निर्देश पर की जा रही है।

विज्ञापन

लापरवाही की कराई जा रही जांच
जिला प्रोबेशन अधिकारी कोमल पंवार ने बताया कि जीवित विधवा महिला को किन परिस्थितियों में मृतक दर्शाया गया है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी और विधवा महिला को पेंशन दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed