फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Widow getting husband's mausoleum made mercilessly beaten, video viral

Agra News: पति की समाधि बनवा रही विधवा को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 14 Apr 2023 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Widow getting husband's mausoleum made mercilessly beaten, video viral
कासगंज। खेत पर पति की समाधि बनवा रही महिला को परिवार के ही लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना की वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाकर दोनों पक्षों से वार्ता कर समझौता कराने की कोशिश की। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। यह घटना रहीम नगर गांव की है। यहां की निवासी विधवा महिला नीरत कुमारी दिल्ली रहती है। बताया जाता है कि वह दिवंगत पति की समाधि अपने हिस्से के खेत में बनवाना चाह रही थी। इसके लिए वह दिल्ली से आई थी। समाधि बनवाने के लिए खेत में वह खोदाई का काम करा रही थी। तभी जानकारी होने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि परिवारीजन ने महिला को बुरी तरह से पीटा। महिला का आरोप है कि छोटेलाल, मानपाल, हरिप्रकाश ने काम रुकवा दिया। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की। विधवा महिला के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों ही पक्षों को थाने ला समझौते से मामले का निपटारा कराने की कोशिश जारी रही रखी।
विज्ञापन

विधवा महिला के द्वारा खेत में समाधि बनवाई जा रही थी। इसका परिवार के अन्य लोगों ने विरोध किया। खेत की जमीन परिवार के अन्य लोगों के नाम है। जिसके कारण विरोध किया गया। पुलिस मामले की जांच कर ही है- राजकुमार शर्मा, थाना प्रभारी ढोलना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed