फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Why did thieves set fire after stole house of an NRI in agra up news

Agra: चोरों ने आखिर ऐसा क्यों किया...अप्रवासी भारतीय की कोठी में पहले की चोरी, फिर लगा दी आग

Thu, 21 Mar 2024 09:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Mar 2024 09:20 PM IST
सार

आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अप्रवासी भारतीय की कोठी में चोरी करने के बाद चोरों ने आग लगा दी। अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर चोरों ने आग लगाई क्यों। 
 

विज्ञापन
Why did thieves set fire after stole house of an NRI in agra up news
चोरी के बाद लगा दी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर के शांंति नगर में एक अप्रवासी भारतीय व्यापारी की कोठी में चोरी के बाद आग लगा दी गई। दो कमरों में रखे ज्यादातर सामान जल गए। कारोबारी ने नकदी, आभूषण समेत करीब 10 लाख रुपये की चोरी की बात पुलिस को बताई है। पड़ोसियों को वारदात की जानकारी नहीं हो सकी। तीन माह बाद आगरा लौटने पर व्यापारी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन


कमला नगर निवासी जितेंद्र का ताइवान में कंप्यूटर हार्ड डिस्क का कारोबार है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर 2023 को वह परिवार सहित ताइवान गए थे। कोठी के मुख्य द्वार पर ताले लगे थे। 19 मार्च को करीब तीन माह बाद लौटे। ताला खोलकर घर में घुसे तो सन्न रह गए। अंदर कमरों के ताले टूटे थे। दो कमरों में रखा सामान जलकर बर्बाद हो चुका था।
विज्ञापन


आग लगने से लिंटर भी गिर गया था। घर का ऐसा हाल देखकर पत्नी, बच्चे बेहाल हो गए। शोर सुनकर पड़ोसी भी आ पहुंचे। घर का सामान चेक किया तो अलमारी से 50 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात, एलईडी, सिलिंडर, कीमती कपड़े और सामान गायब थे। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है। कंप्यूटर में भी आग लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बताया कि घर के पीछे बने दो कमरों से 24 और 25 फरवरी को धुआं उठते देखा था मगर धुआं कुछ घंटे में बंद हो गया तो ज्यादा ध्यान नहीं दिया। पीड़ित एनआरआई का आरोप है कि थाना कमला नगर पुलिस को 20 मार्च की सुबह उन्होंने तहरीर दी। चार बार थाने के चक्कर लगाए। इसके बाद भी एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके चोरों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed