फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   whole family was in awe of the girl student refusal to befriend agra

Agra News: दो साल से छात्रा के पीछे पड़ा था युवक, दोस्ती से इनकार करने पर की ऐसी हरकत, खौफ में आया पूरा परिवार

Fri, 16 Dec 2022 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 11:43 AM IST
सार

पुलिस कमिश्नर ने थाना पुलिस की मदद के लिए एसओजी को लगाया। एसओजी टीम ने चंद घंटों में ही आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
whole family was in awe of the girl student refusal to befriend agra
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र निवासी एक युवती को दो साल से शोहदा परेशान कर रहा था। मोबाइल पर मैसेज और व्हाट्सएप मैसेज भेजता था। छात्रा ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया। बुधवार की रात को आरोपी ने अपने साथियों के साथ छात्रा के घर पर हमला बोल दिया। माता-पिता के साथ मारपीट की। घर में खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

पिता ने दी तहरीर 

बुधवार को छात्रा के पिता ने सदर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बलवा, छेड़छाड़, मारपीट, पीछा करने, जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। थाना पुलिस रात में घटना पर हरकत में नहीं आई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई दबिश नहीं दी। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह यह मामला पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह के पास पहुंचा। उन्हें किसी ने मैसेज भेजकर घटना की जानकारी दी थी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ेंEye Donation: मरकर भी जिंदा रहेगी पांच वर्षीय केति, माता-पिता ने किया कुछ ऐसा

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद घंटे में आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस कमिश्नर ने थाना पुलिस की मदद के लिए एसओजी को लगाया। इसके बाद चंद घंटे में मुख्य आरोपी जलेसर (एटा) निवासी अभय जादौन और उसके साथियों पिनाहट निवासी हिमांशु शर्मा, मारुति सिटी रोड स्थित आयुष विहार निवासी आलोक पाराशर, बाह के बड़ा गांव निवासी प्रभाकर, महावीर नगर के शिवम दुबे, कहरई मोड़ के हर्ष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की दो बाइक और 7 मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed