{"_id":"639bf97be426e334337525fd","slug":"keti-agarwal-eye-donation-after-death-in-sn-medical-college-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eye Donation: मरकर भी जिंदा रहेगी पांच वर्षीय केति, माता-पिता ने किया कुछ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eye Donation: मरकर भी जिंदा रहेगी पांच वर्षीय केति, माता-पिता ने किया कुछ ऐसा
Fri, 16 Dec 2022 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 16 Dec 2022 10:22 AM IST
सार
पांच वर्षीय केति मरने के बाद भी दुनिया देख सके, इसके लिए पिता ने बड़ा कदम उठाया है। परिवार पुत्री की आंखों को दान करेगा, जिससी किसी के अंधेरी जिंदगी में उजियारा हो सके।
विज्ञापन
केति अग्रवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आगरा शाखा के उपाध्यक्ष सीए विवेक अग्रवाल की बेटी केति अग्रवाल (5 वर्ष) की आंखों से कोई और दुनिया देखेगा। केति अग्रवाल की बृहस्पतिवार को सुबह 08:30 बजे मृत्यु हो गई। नार्थ विजय नगर कॉलोनी निवासी विवेक अग्रवाल ने बेटी की आंखें दान करने का निर्णय लिया, जिसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग को जानकारी दी।
नेत्र रोग विभाग की कॉर्निया प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की आगरा शाखा के अध्यक्ष सीए गौरव बंसल, सचिव गौरव सिंघल, आगरा सिकासा अध्यक्ष साक्षी विवेक जैन, कोषाध्यक्ष आयुष गोयल, कार्यकारिणी सदस्य अजय जैन, सौरभ नारायण सक्सेना आदि ने उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल की पुत्री के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: शहर के इन क्षेत्रों में तीन दिन नहीं मिलेगा पानी, 17 दिसंबर से पहले ही भरकर रख लें पानी

नेत्रदान के लिए फोन पर दे सकते हैं जानकारी
एसएन के नेत्रदान काउंसलर ने बताया कि कार्निया के लिए 50-60 मरीजों की वेटिंग रहती है। किसी के निधन के बाद परिजन 9639592894 पर जानकारी दे सकते हैं। टीम घर से कॉर्निया प्राप्त करेगी। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष ने कहा कि मंच, हेल्प आगरा, क्षेत्र बजाजा कमेटी से भी कॉर्निया दान के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: शहर के इन क्षेत्रों में तीन दिन नहीं मिलेगा पानी, 17 दिसंबर से पहले ही भरकर रख लें पानी