फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When things were resolved between themselves, the couple went together

Agra News: जब आपस में बनी बात तो दंपती गए एक साथ

Sun, 28 Jul 2024 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jul 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
When things were resolved between themselves, the couple went together
मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। 54 मामलों की सुनवाई की गई। चार मामलों में समझौते के बाद दंपती को विदा कर दिया गया।
विज्ञापन

मंजूलता पुत्री कृष्णलाल निवासी बोदापुर नवीगंज थाना बेवर की शादी रिंकू बाबू पुत्र छेदा लाल निवासी हिंदूपुरम कॉलोनी के साथ 27 नवंबर 2014 को हुई थी। सात महीने से दंपती अलग रह रहे थे। रागिनी देवी पुत्री जयवीर सिंह निवासी ग्राम घुआसी थाना कुर्रा की शादी देवेंद्र पाल पुत्र जगदीश पाल निवासी शमशेरगंज थाना किशनी के साथ 15 फरवरी 2023 को हुई थी। दंपती तीन माह से अलग रह रहे थे।
विज्ञापन

माला पुत्री अमर सिंह निवासी जरामई थाना दन्नाहार की शादी राजीव दिवाकर पुत्र राजकिशोर निवासी कर्बला थाना दक्षिणी छपटटी फिरोजाबाद की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। दंपती डेढ़ वर्ष से अलग रह रहे थे। अंशिका पुत्री जयपाल सिंह निवासी ज्योति नगर जिला नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की शादी सुभेंद्र सिंह राठौर पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला डालगंज थाना घिरोर के साथ पांच मई 2021 को हुई थी। दंपती आठ माह से अलग रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह की देखरेख में दंपती के विवादों की सुनवाई हुई। चार दंपती के बीच समझौता होने पर उनको केंद्र से विदा किया गया। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी इंस्पेक्टर हेमलता, रामकिशन यादव, मुजम्मिल मिर्जा, आराधना गुप्ता, मनोरमा सिंह, कल्याण सिंह, कुसुम, मीनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed