फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   When the journey reached Kosi, Bharat Mata's cheers reverberated.

यात्रा के कोसी पहुंचने पर भारत माता के जयकारों से गुंजा

Tue, 28 Sep 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
When the journey reached Kosi, Bharat Mata's cheers reverberated.
साइकिल रैली निकालते बीएसएफ के जवान। - फोटो : MATHURA
कोसीकलां। देशभर में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों के चलते सशस्त्र सीमा बल के जवानों की साइकिलिंग रैली के मंगलवार को कोसी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। सशस्त्र सीमा बल के जवानों का यह दल कमांडेंट हरी प्रताप के नेतृत्व में कोसी पहुंचने पर सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने स्वागत किया इस दौरान भारत माता की जय के नारों से क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

यात्रा का समापन दो अक्तूबर को महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद राजघाट पर देश भर से सशस्त्र बल के जवानों की पहुंच रही साइकिल यात्रा के समापन पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान रास्ते में लोगों से मिलते हुए आजादी के अमृत महोत्सव में नई सोच और नई उमंग के साथ एकजुट होकर शामिल होने का संदेश देते चल रहे हैं। रास्ते में महान क्रांतिकारियों व देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, लोगों को फिट इंडिया अभियान के साथ जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा। यात्रा का सब्जी मंडी में चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर, पूर्व चेयरमैन भगवत रुहेला, वेद प्रकाश उर्फ वेदी अगरारिया, कमल किशोर वार्ष्णेय, राजीव अग्रवाल, हरीओम गुप्ता, नानक चंद, हर्ष जैन, प्रमोद बठैनिया, राहुल कामियां, टोनी बंसल ने घंटाघर पर धर्मवीर शर्मा, धर्मवीर अग्रवाल, अवधेश गुप्ता, महेश अन्नत, नरेंद्र शर्मा, संतोष सविता, पवन यदुवंशी, अनिल अग्रवाल, हुकम अग्रवाल, बल्देवगंज,चौराहे पर राजकुमार सैनी, पिंटूसैनी, शैलू जायसवाल, हेमंत अग्रवाल, अजय गोयंका, वेद शर्मा, अजय ठाकुर, गोपाल शर्मा, शाहीद कुरैशी, दीपक बडगूजर, सौरभ जैन, चंद्रप्रकाश जैन आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed