फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wheat harvesting halted due to rain, pulses yield affected

Agra News: बारिश से गेहूं की कटाई रुकी, दलहन की उपज प्रभावित

Thu, 09 Apr 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Wheat harvesting halted due to rain, pulses yield affected
आगरा। किसानों के लिए बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि आफत लेकर आई। इसने रबी की फसलों के साथ जायद के लिए भी मुसीबत खड़ी कर दी है। खेतों में खड़े गेहूं का रंग काला पड़ रहा है। इसके साथ ही जायद की दलहनी फसल उदड़, मूंग, खरबूज, तरबूज और अन्य सब्जियों की खेती में भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं का रकबा 1़ 24 लाख हेक्टेयर से ऊपर है। वहीं, पिछले दो सालों से जायद की उदड़ और मूंग के रकबे में भी इजाफा हुआ है। वह करीब 32 हजार हेक्टेयर में हो रहीं हैं। इसके साथ ही बड़े क्षेत्रफल में तरबूज, खरबूज और कई सब्जियों की खेती हो रही है। गेहूं की करीब 90 फीसदी फसल खेतों में खड़ी है या खलिहान में पड़ी है। पिछले हफ्ते बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। गेहूं का पहला लाक सूखा नहीं कि मंगलवार की रात फिर से बारिश आ गई। कटाई और थ्रेसिंग फिर बंद हो गई है।
विज्ञापन


इसी तरह खेतों में मूंग, उड़द व अन्य सब्जियों की फसल बोई गई है। दलहन का अधिकतर रकबा बारिश से खेत की ऊपरी परत पर ठोस पपड़ी से अंकुरित नहीं हो रहा है। किसानों को फिर से बुवाई करनी पड़ सकती है। इसके साथ ही सब्जियों की बेल वाली फसलों को नुकसान हो रहा है। इससे पैदावार में कमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हफ्ते में ही मूंग की बुवाई की थी। अभी उसके दाने अंकुरित नहीं हुए हैं। बारिश से खेत में पपड़ी पड़ने की उम्मीद है। ऐसा हुआ तो दोबारा बुवाई करनी पड़ेगी। इसी तरह खरबूज, तरबूज और सब्जियों की फसलों को नुकसान हुआ है। - लाखन सिंह त्यागी, बरहन

गेहूं की कटाई शुरू किए चार पांच दिन ही हुए हैं। अभी थोड़े से कटे है आंधी ने फसल को खेत में लिटा दिया है। ऊपर से बारिश से कटाई बंद करनी पड़ी है। काफी नुकसान है। - भानु पचौरी, किसान, मलूपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed