Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wedding Season Dev Uthani Ekadashi 14 Auspicious Marriage Dates in November and December

शादी के शुभ मुहूर्त: देवउठनी एकादशी से खत्म होगा चातुर्मास, नोट कर लें...इन तारीखों में गूंजेंगी शहनाइयां

Thu, 19 Nov 2026 09:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 09:46 AM IST
सार

20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ चातुर्मास समाप्त होगा और विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। नवंबर और दिसंबर में शादी के कुल 14 शुभ मुहूर्त बताए गए हैं।
 

विज्ञापन
Wedding Season Dev Uthani Ekadashi 14 Auspicious Marriage Dates in November and December
देवउठनी एकादशी 2026 - फोटो : AI

विस्तार

 योगनिद्रा से 4 महीने बाद भगवान विष्णु 20 नवंबर को जागेंगे। इसी के साथ चातुर्मास का समापन होगा और विवाह, गृह प्रवेश, सगाई समेत अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इस बार देवउठनी एकादशी के बाद विवाह के 14 शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य अनिता पाराशर ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे शुरू होगी और 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे समाप्त होगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं। इस अवधि में विवाह समेत कई मांगलिक कार्यों पर विराम रहता है। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के बाद शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त निकलने लगते हैं। देवउठनी एकादशी पर श्रद्धालु सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लिया जाता है। भगवान को पीले फूल, फल, पंचामृत, तुलसी दल और मिठाई अर्पित की जाती है।
विज्ञापन


शाम को भगवान विष्णु को योगनिद्रा से जगाने के लिए शंख और घंटियां बजाने की परंपरा है। भजन-कीर्तन और विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी किया जाता है। इस दिन ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवउठनी एकादशी के बाद तुलसी विवाह की भी परंपरा है। कार्तिक शुक्ल द्वादशी को माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप सालिगराम के साथ कराया जाता है। तुलसी के पौधे को सजाकर मंडप बनाया जाता है और विधि-विधान से विवाह की रस्में पूरी की जाती हैं। तुलसी विवाह से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।


देवउठनी एकादशी के बाद 14 शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य वेद प्रकाश प्रचेता ने बताया कि इस बार देवउठनी एकादशी के बाद विवाह के 14 शुभ मुहूर्त हैं। नवंबर में 20, 21, 25 और 26 नवंबर को विवाह के मुहूर्त पड़ेंगे। इसके बाद दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 10, 11, 12, 13 और 14 दिसंबर को विवाह होंगे। इन शुभ मुहूर्तों के साथ ही विवाह और अन्य मांगलिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed