फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather will change again in Agra, chances of thunderstorms and rains for next four days

Weather Update: आगरा में फिर बदलेगा मौसम, अगले चार दिन तक आंधी-बारिश के आसार

Mon, 29 May 2023 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 May 2023 09:24 AM IST
सार

 मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, चार दिन मौसम ऐसे ही रहेगा, आंधी और बारिश के भी एक जून तक आसार हैं।

विज्ञापन
Weather will change again in Agra, chances of thunderstorms and rains for next four days
बारिश और आंधी का अलर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार को बादलों की लुकाछिपी पूरे दिन चलती रही। दो दिन हुई बारिश से अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, चार दिन मौसम ऐसे ही रहेगा, आंधी और बारिश के भी एक जून तक आसार हैं।

विज्ञापन

छाए रहे बादल 

रविवार को सुबह धूप खिली मगर कुछ ही देर बाद बादल छा गए। पूरे दिन सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला। हालांकि तेज हवा नहीं चली। सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात के तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हुस्न के जाल में फंसा बुजुर्ग: पहले बताई मजबूरी, फिर शुरू किया वसूली का खेल; पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से राहत 

दूसरी ओर, दो दिन में 7.8 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले चार दिन तक मौसम कमोवेश इसी तरह रहेगा। बादल छाएंगे, तेज और हल्की बारिश हो सकती है। आंधी आने के आसार भी हैं। दो जून से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।


ये भी पढ़ें - आगरा में पहली बार हुआ ऐसा: महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली यातायात की कमान, इन चौराहों पर लगाई गई ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed