फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Weather update temperature drop after drizzling rain in Agra

Agra Weather: रात में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से मिली राहत, आज भी आसार

Sun, 03 Jul 2022 12:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Jul 2022 12:37 AM IST
सार

ताजनगरी में शनिवार को बादलों की लुकाछिपी दिनभर बनी रही। शाम को मौसम बदला और रात होते होते रिमझिम बारिश शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Weather update temperature drop after drizzling rain in Agra
आगरा में राहत की बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शनिवार को दिन में उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार की शाम को झमाझम बारिश ने भिगो दिया। रात आठ बजे से बारिश तेज हो गई। रात तक 17 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट आई और कई जगह जलभराव हो गया। रविवार को भी बारिश के आसार बने रहेंगे।

विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। बारिश के बाद दिन में पारा 27 डिग्री तक पहुंच गया, जो शनिवार को 35 डिग्री के पार पहुंचा। शाम सात बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई। 

विज्ञापन

इन इलाकों में हुई तेज बारिश 

कमला नगर, सिकंदरा, खंदारी, दयालबाग क्षेत्र में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण विनय नगर के सामने, मारुति एस्टेट, अलबतिया रोड, शंकरगढ़ की पुलिया, सुभाष नगर, बालाजीपुरम, नीलगिरी, बल्केश्वर, बिजलीघर में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को निकलने में परेशानी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिनों तक बादलों की लुकाछिपी रहेगी। दिन में बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बूंदाबांदी या बारिश भी हो सकती है। दिन में पारा सामान्य के आसपास बना रह सकता है, हालांकि उमस बढ़ी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed