{"_id":"60a0f148d25af84a3157a660","slug":"weather-update-forecast-of-thunderstorms-and-rain-again-this-week-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: इस सप्ताह फिर से आंधी और बारिश के आसार, गर्मी से मिल सकती है थोड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: इस सप्ताह फिर से आंधी और बारिश के आसार, गर्मी से मिल सकती है थोड़ी राहत
Sun, 16 May 2021 03:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 May 2021 03:47 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक आंधी और बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
आगरा: आसमान में छाए बादल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस सप्ताह दो दिन आंधी और बारिश ने लोगों को लू के थपेड़ों से निजात दिलाई। 43 डिग्री तक पहुंच गया तापमान बारिश के बाद 10 डिग्री नीचे 32 डिग्री तक आ गया। रविवार को भी भीषण गर्मी है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह भी सोमवार से बुधवार के बीच आंधी और बारिश के आसार बने रहेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। दिन में पारा सामान्य से 4 डिग्री नीचे रहा, जबकि रात में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को पारा 5 डिग्री बढ़ गया। सुबह बादलों की लुकाछिपी बनी रही और बारिश की उम्मीद रही, लेकिन दोपहर में बादल छंटे और धूप निकली।
विज्ञापन
शाम को फिर से बादलों की लुकाछिपी और ठंडी हवाएं चलीं, जो तपिश से राहत देती रहीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में आंधी और बारिश के आसार बन रहे हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आगरा समेत पड़ोसी जिलों में भी मौसम में बदलाव नजर आएगा। तापमान में सोमवार से गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
तूफान के कारण रद्द रही ओखा वाराणसी ट्रेन
गुजरात के चक्रवाती तूफान के मद्देनजर रेलवे ने गाड़ी संख्या (09070) वाराणसी-ओखा स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 15 मई को निरस्त कर दिया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, 16 मई का संचालन मौसम के ऊपर निर्भर करेगा। उधर, रेलवे ने प्रतिदिन संचालित होने वाली उदयपुर हजरत निजामुद्दीन को सप्ताह में तीन-तीन दिन कर दिया है।