{"_id":"65ad0145aa98a079d10009f6","slug":"weather-forecast-today-alert-for-cold-wave-in-etah-up-mews-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: अब और कब तक सताएगी सर्दी, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: अब और कब तक सताएगी सर्दी, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
Sun, 21 Jan 2024 05:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 21 Jan 2024 05:04 PM IST
सार
कृषि वैज्ञानिक के अनुसार कम से कम अगले तीन दिनों तक शीतलहर से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। इसके साथ ही बारिश होने की भी आशंका है।
विज्ञापन
यूपी में सर्दी का सितम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एटा में कई दिन बाद शनिवार की शाम से रविवार की सुबह तक एक बार फिर कोहरे की चादर देखने को मिली। जिसकी वजह से गलन भरी सर्दी होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। इसके अलावा अगले तीन दिन तक मौसम खराब रहने और बरसात होने की आशंका जताई जा रही है।
जिले में बीते दो दिनों से भले ही कोहरे की कमी रही हो, लेकिन रविवार को एक बार फिर खेतों से सड़क तक कोहरा देखने को मिला। लोगों को ठंडी हवाओं ने भी परेशान किया। शीतलहर और गलन के चलते लोगों की अधिक सर्दी ने सताया। रविवार को भी यही हाल रहा। सुबह से ही कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह पूरे दिन चलता रहा।
लोग सुबह घर से टहलने के लिए बाहर तो निकले, लेकिन शीतलहर के चलते परेशानी हुई। बुजुर्ग और बच्चों ने सर्दी के कारण घरों में ही रहना ठीक समझा। दोपहर 2 बजे के करीब सूर्यदेव ने दर्शन तो दिए, मगर बादलों के चलते धूप अपना असर नहीं दिखा सकी। बुजुर्ग व बच्चे घरों में ही बैठकर रूम हीटर व अंगीठी के सहारे ठंड से बचते रहे। इसके साथ ही गर्म खाद्य पदार्थों का सेवन करते भी देखे गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: दो सहेलियों ने आधी रात को छोड़ा घर, तलाश में जुटे परिवार वाले; अगले महीने होनी है दोनों की शादी
शीतलहर व कोहरे का प्रकोप रहेगा जारी
कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शीतलहर का प्रकोप अगले तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही कोहरा भी पड़ेगा और इस महीने बारिश की भी आशंकाएं हैं। वहीं रात में शीतलहर का प्रकोप आने वाले दिनों में तेज होगा। वहीं दिन में पहाड़ों से आने वाली हवाओं की वजह से ठंडक जारी रहेगी। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया।