फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   weak students children from class 9 to 12 will be evaluated in Firozabad

Firozabad: कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों का होगा चिन्हांकन, कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए चलेंगी विशेष कक्षाएं

Sat, 08 Oct 2022 07:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Oct 2022 07:01 AM IST
सार

विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी कवायद तेज कर दी गई है। पहले विद्यार्थियों को कम अंक मिलने के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिर विशेष कक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों का तीन बार मूल्यांकन किया जाएगा।

विज्ञापन
weak students children from class 9 to 12 will be evaluated in Firozabad
teacher demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नौ वीं से 12वीं तक छात्र छात्राओं के लिए 15 अक्तूबर से 15 जनवरी तक विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी। इस दौरान उन विषयों खासकर विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी आदि की विशेष तैयारी कराई जाएगी, जिसमें छात्र कमजोर हैं। माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को इस आशय का दिशा-निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन


जिले में 21 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी कवायद तेज कर दी गई है। पहले विद्यार्थियों को कम अंक मिलने के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिर विशेष कक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों का तीन बार मूल्यांकन किया जाएगा। इस दौरान अभिभावकों को बुलाकर विद्यार्थियों के प्रगति की जानकारी दी जाएगी। प्रधानाचार्य नियमित कक्षा के अलावा समयसारिणी में से 5-5 मिनट कम करके अलग से 40 मिनट कम करके अलग से 40 मिनट का समय सुधारात्मक कक्षा के लिए निर्धारित करेंगे। 
विज्ञापन


चिंहित विद्यार्थियों के अतिरिक्त कोई छात्र स्वेच्छा से पढ़ना चाहें तो उसे भी अनुमति होगी। प्रत्येक अध्याय के बाद प्रश्नोत्तरी तैयार कर दक्षता का आंकलन किया जाएगा। यदि किसी विषय के शिक्षक नहीं हैं तो नजदीकी एडेड, वित्तविहीन या पूर्व माध्यमिक विद्यालय से संबंधित विषय के शिक्षक से शिक्षण कार्य कराने की जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों पर दिया जाएगा ध्यान

फिरोजाबाद।राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत नौवीं, 10वीं विज्ञान गणित, हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक विषय तथा 11वीं व 12वीं गणित, हिंदी, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान व जीव विज्ञान में पता लगाया जाएगा कि विद्यार्थी किस विषय कमजोर हैं। क्या पढ़ाई के दौरान विद्यार्थी गैरहाजिर था या उसकी याददाश्त कमजोर है। वह धीमी गति से सीखता है या उसमें आत्मविश्वास की कमी है। अन्य विद्यार्थियों के साथ संवाद है या नहीं इसे भी देखा जाएगा। 

प्रधानाचार्यो से मांगी गई रिपोर्ट 

जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं से 12वीं तक छात्र छात्राओं के लिए विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी। कक्षा में कमजोर छात्र छात्राओं का चिंहांकन का कार्य चल रहा है। प्रधानाचार्यो से रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed