{"_id":"6151c9408ebc3e09024bfb04","slug":"we-want-alliance-with-sp-shivpal-yadav-mainpuri-news-agr5092737128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम सपा से चाहते हैं गठबंधन: शिवपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम सपा से चाहते हैं गठबंधन: शिवपाल यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने सोमवार को जिला कारागार मैनपुरी में निरुद्ध अनुपम दुबे से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधा घंटा तक बातचीत हुई। मीडिया से सपा से गठबंधन को लेकर कहा कि वह भी सपा से गठबंधन चाहते हैं।
जनपद फर्रुखाबाद निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे वर्तमान में जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे हैं। रविवार को उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई, वहीं नोटिस तामील कराया गया था। सोमवार को अचानक प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जिला कारागार पहुंचे। सामान्य तौर पर मिलाई की प्रक्रिया के तहत पर्ची ली गई। इसके बाद अनुपम दुबे से करीब आधा घंटा तक अकेले में बातचीत की। मुलाकात करने के बाद कारागार से बाहर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुलाकात के संबंध में कोई खास जानकारी नहीं दी। लेकिन अखिलेश यादव के एक बयान पर पूछे गए सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रसपा सपा से गठबंधन चाहती है। यह जब भी होगा, मीडिया को अपने आप पता चल जाएगा। इसके बाद शिवपाल यादव जिला कारागार से काफिले के साथ रवाना हो गए।