{"_id":"65a4b461007ff736ee0543a7","slug":"water-tank-under-construction-got-filled-and-collapsed-in-agra-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: भरभराकर गिर गई निर्माणाधीन पानी की टंकी, नीचे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: भरभराकर गिर गई निर्माणाधीन पानी की टंकी, नीचे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त
Mon, 15 Jan 2024 09:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Jan 2024 09:58 AM IST
सार
आगरा में एक निर्माणाधीन पानी की टंकी भरभराकर गिर गई। नीचे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Agra: भरभराकर गिर गई निर्माणाधीन पानी की टंकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की तड़के निर्माणाधीन पानी की टंकी भरभराकर गिर गई। तेज आवाज हुई तो लोग घरों से बाहर निकलकर पहुंचे। देखा तो पानी ती टंकी धराशाई हो चुकी थी। हादसा ओम श्री ग्रीन होम्स फेज वन, शमशाबाद रोड, नगला कली में हुआ।
विज्ञापन
बताते चलें कि यह टंकी कॉलोनी के लिए एक बिल्डर द्वारा बनाई गई थी। हादसा रात लगभग 2 बजे हुआ। गनीमत रही कि रात होने की वजह से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। दिन में हादसा होने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हालांकि इस हादसे में नीचे खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन