फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water tank accident: Administrative inquiry committee asked for reply from suspended engineers gave three days

पानी टंकी हादसाः निलंबित अभियंताओं से प्रशासनिक जांच कमेटी ने मांगा जवाब, तीन दिन का दिया समय

Thu, 11 Jul 2024 09:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 09:33 PM IST
सार

मथुरा की कृष्ण विहार कॉलोनी में हुए टंकी हादसे के बाद निलंबित अभियंताओं से प्रशासनिक जांच कमेटी ने जवाब मांगा है। इसके लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Water tank accident: Administrative inquiry committee asked for reply from suspended engineers gave three days
Mathura Tank Collapse - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा की कृष्ण विहार कॉलोनी में 30 जून को धराशायी हुई 2.50 लाख लीटर की पानी की टंकी हादसे में निलंबित अभियंताओं से प्रशासनिक जांच कमेटी ने जवाब तलब किया है। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन


प्रशासनिक जांच कमेटी की अध्यक्षता कर रहे एडीएम न्यायिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे के लिए प्रथम दृष्टया सरकारी कार्य के निर्वहन की जिम्मेदार में लापरवाह पाए गए मथुरा पेयजल पुनर्गठन योजना थ्रू गोकुल बैराज पार्ट-1 योजना पर तैनात सहायक अभियंता ललित मोहन, जू. अभियंता शोभित कुमार, वीरेंद्र पाल, रविंद्र प्रताप सिंह और अधिशासी अभियंता दयानंद शर्मा को शासन ने निलंबित किया गया है। वहीं, तत्कालीन सहायक अभियंता दिव्यांशु कुमार सिंह के विरुद्ध अनुशासनिक जांच बैठाई गई है। अधिशासी अभियंता महाराज सिंह, कुमकुम गंगवार व तत्कालीन सहायक अभियंता राम प्रकाश यादव पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इनमें से सहायक अभियंता खेमकरण की 2022 में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है। खेमकरण के अलावा अन्य सभी अभियंताओं को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


 

टंकी हैंडओवर लेने वाले भी आएंगे जांच के दायरे में
एसएम कंस्ट्रक्शन फर्म से लीकेज के बाद भी 2023 में टंकी को हैंडओवर लेने के मामले में नगर निगम की जलकल शाखा के अभियंता भी कार्रवाई की जद में आने वाले हैं। तीन अभियंताओं ने इस टंकी को हैंडओवर लेने के कागज पर हस्ताक्षर किए थे। उन पर रिश्वत लेकर टंकी को हैंडओवर लेने के आरोप लग रहे हैं। विभाग में चर्चा है कि जिस वक्त टंकी को हैंडओवर लिया गया था। उसी समय इसमें लीकेज थी। इसके बावजूद इसकी अनदेखी की।

 

दो मृतकों के आश्रितों को मिला चार-चार लाख का मुआवजा
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टंकी हादसे में जान गंवाने वाली वृद्धा सुंदरी पत्नी गोविंद और 27 वर्षीय सरिता पत्नी दिनेश के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा प्रशासन की ओर से दिया गया है। वहीं, तीसरे मृतक गौरी शंकर को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed