फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water Supply Will Be Stopped Due Shut Down In Lawyers Colony Pumping Station Agra For Three Days

Agra: शहर के इन क्षेत्रों में तीन दिन नहीं मिलेगा पानी, 17 दिसंबर से पहले ही भरकर रख लें पानी

Fri, 16 Dec 2022 07:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 07:03 AM IST
सार

जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर रमेश चंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे से सोमवार शाम 5 बजे तक केवल डायरेक्ट सप्लाई जारी रहेगी जो क्षेत्र टंकी से जुड़े हैं, वहां पानी नहीं पहुंचेगा। इसलिए पहले से पानी भरकर रख लें।

विज्ञापन
Water Supply Will Be Stopped Due Shut Down In Lawyers Colony Pumping Station Agra For Three Days
पानी लेने जाता युवक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 17 से 19 दिसंबर तक को लॉयर्स कॉलोनी पंपिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। यहां पानी की टंकी में रिसाव की मरम्मत की जाएगी, जिसके कारण कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। आगरा में शनिवार सुबह 10 बजे से सोमवार शाम 5 बजे तक लॉयर्स कॉलोनी जोनल पंपिंग स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में पानी का संकट रहेगा। जलनिगम की विश्व बैंक इकाई की ओर से लॉयर्स कॉलोनी पानी की टंकी की वर्टिकल वॉल में आए रिसाव की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। यह 17 से 19 दिसंबर तक चलेगा। 
विज्ञापन

इन क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी 

ऐसे में लॉयर्स कॉलोनी पंपिंग स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों नगला पदी, कौशलपुर, सरन नगर, लॉयर्स कॉलोनी, तुलसी विहार, कबीर नगर, नगला हवेली, आरके पुरम, रोशनबाग, वीर नगर, रंधीर नगर, टैगोर नगर, पंजाबी बाग, ईश्वर नगर और ककरैठा में 3 दिन तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। जलनिगम ने लोगों से अपील की है कि वह शुक्रवार और शनिवार सुबह होने वाली सप्लाई में 3 दिन की जरूरत का पानी स्टोर करके रख लें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: हीट होने पर रोकी कार, डिग्गी को जैसे ही खोला, धमाके के साथ उठने लगी आग की लपटें
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी भरकर रख लें

जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर रमेश चंद्र ने बताया कि 15 वें वित्त आयोग से मिले धन के जरिए पंपिंग स्टेशन से जुड़े क्षेत्र में पानी की नई पाइपलाइन बिछाने के साथ पुरानी लाइनों की मरम्मत की गई है। पुरानी पाइपलाइनों के लीकेज की मरम्मत पूरी हो चुकी है। लॉयर्स कॉलोनी टंकी के रिसाव की मरम्मत करने के बाद इन क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी। इसके लिए शनिवार सुबह 10 बजे से सोमवार शाम 5 बजे तक केवल डायरेक्ट सप्लाई जारी रहेगी जो क्षेत्र टंकी से जुड़े हैं, वहां पानी नहीं पहुंचेगा। इसलिए पहले से पानी भरकर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed