{"_id":"639b2f8a8a2a7c6847697028","slug":"car-caught-fire-as-soon-as-the-trunk-was-opened-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: हीट होने पर रोकी कार, डिग्गी को जैसे ही खोला, धमाके के साथ उठने लगी आग की लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: हीट होने पर रोकी कार, डिग्गी को जैसे ही खोला, धमाके के साथ उठने लगी आग की लपटें
Thu, 15 Dec 2022 08:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:00 PM IST
सार
कॉलोनी निवासियों ने बताया कि धमाका आग लगने के बाद टायर फटने से हुआ था। एक के बाद एक चारों टायर तेज धमाके के साथ फट गए। इससे लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
न्यू आगरा क्षेत्र में बुधवार रात सड़क पर पलक झपकते ही कार में आग लग गई। चालक के डिक्की खोलते ही कार में आग लग गई। उसमें हुए धमाके से कॉलोनी के लोग भी दहशत में आ गए। उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया। तब तक वह पूरी तरह से लपटों में घिर चुकी थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग को बुझाया, लेकिन तब तक कार जल गई।
ये भी पढ़ें - Mainpuri: मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, किसान की चली गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
दयालबाग निवासी गोविंद चाहर ने बताया कि बुधवार रात बेटा कार से घर आ रहा था। कार के हीट होने पर उन्होंने न्यू आगरा में कम्युनिटी हॉल के पास कार को रोक दिया। कार का बोनट खोलकर चेक किया, जिसके बाद डिक्की को चेक करने के लिए खोला। डिक्की के खोलते ही कार में आग लग गई। आग लगने के थेड़ी देर बाद तेज धमाका सुनकर कॉलोनी के लोग घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mainpuri: मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, किसान की चली गई जान
विज्ञापन