फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water supply from Jeevnimandi Waterworks will remain closed on 17-18

17-18 को बंद रहेगी जीवनी मंडी से आपूर्ति

Sat, 16 Apr 2022 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Water supply from Jeevnimandi Waterworks will remain closed on 17-18
आगरा। जीवनीमंडी वाटरवर्क्स से 17 और 18 अप्रैल को आधे शहर की जलापूर्ति ठप रहेगी। जीवनीमंडी रोड के बीच में काली माता मंदिर के सामने 1200 एमएम व्यास की पाइपलाइन की मरम्मत के कारण 17 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शटडाउन लिया जाएगा, जो 18 अप्रैल को शाम 5 बजे तक चलेगा। 32 घंटे के इस शटडाउन को देखते हुए लोगों से शनिवार को पानी के भंडारण की अपील की गई है।
विज्ञापन

1200 एमएम व्यास की लाइन की मरम्मत का काम आगरा स्मार्ट सिटी रविवार से कराएगी। इस वजह से आधे शहर की जलापूर्ति दो दिन तक ठप रहेगी। जीवनीमंडी वाटरवर्क्स से जुड़े कोतवाली, रकाबगंज, छीपीटोला, काली महल, गाड़ी वाली बस्ती, भैंरो बाजार, घटिया आजम खां, खटीकपाड़ा, फुलट्टी बाजार, मंटोला, ढोलीखार, धूलियागंज, मोतीकटरा, पन्नी गली, राजामंडी, नूरी दरवाजा, गधापाड़ा, जीवनीमंडी, कटरा मदारी खां, महादेव गली, यमुनापार, शाहदरा, फाउंड्री नगर आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति 17 अप्रैल की सुबह 9 बजे से 18 अप्रैल की शाम 5 बजे तक ठप रहेगी।
विज्ञापन

जीवनीमंडी रोड पर काली माता मंदिर के सामने 1200 मिमी व्यास की पाइपलाइन की मरम्मत का काम किया जाना है। इस वजह से सप्लाई बाधित रहेगी। लोग पहले से ही पानी भरकर रख लें। - आरके सिंह, नोडल अधिकारी, आगरा स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

17 और 18 अप्रैल को जीवनीमंडी वाटरवर्क्स से आधे शहर में जलापूर्ति ठप रहेगी तो वहीं 18 से 20 अप्रैल तक सिकंदरा वाटरवर्क्स से जलापूर्ति नहीं होगी। यानी 18 अप्रैल को दोनों वाटरवर्क्स से जलापूर्ति ठप रहेगी। पूरे शहर में ही पानी नहीं आएगा। जलनिगम विश्व बैंक इकाई 18 से 20 अप्रैल तक 4500 किलोलीटर क्षमता वाले शाहगंज जोनल पंपिंग स्टेशन में पाइपलाइन शिफ्टिंग और इंटरकनेक्शन का काम करेगी। इस वजह से 18 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान सिकंदरा वाटरवर्क्स के दोनों प्लांट बंद रहेंगे। इससे जुड़े सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, बोदला, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, लोहामंडी, शाहगंज, दयालबाग, लॉयर्स कॉलोनी, खंदारी, मदिया कटरा, कैलाशपुरी, इंदिरानगर, आजमपाड़ा, केदार नगर, पश्चिमपुरी, हलवाई की बगीची, खतैना, नौबस्ता, जयपुर हाउस, प्रताप नगर, रामनगर, बालाजीपुरम, पृथ्वीनाथ फाटक, अर्जुन नगर, अजीत नगर, ईदगाह, नगला छऊआ, भोगीपुरा, रूई की मंडी, राजनगर, पंचकुइयां, अशोक नगर, बल्का बस्ती, गोकुलपुरा, बाड़ा चरन सिंह, राजामंडी, सेंट जोंस, संजय प्लेस, वजीरपुरा, सूर्य नगर, नगला बूढ़ी आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed