{"_id":"5f244b698ebc3e9fb64e0401","slug":"water-pipe-line-mainpuri-news-agr4529518181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइपलाइन टूटी, 2300 घरों में नहीं पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइपलाइन टूटी, 2300 घरों में नहीं पहुंचा पानी
विज्ञापन
करहल रोड पर टूटी पाइपलाइन की खुदाई करते कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के करहल रोड पर बृहस्पतिवार की रात एक ट्रक के धंस जाने से नगर पालिका की पाइपलाइन टूट गई। तीन मोहल्लों के करीब 2300 घरों में पानी नहीं पहुंचा। लोग दिनभर परेशान रहे।
बृहस्पतिवार की रात करहल रोड पर सड़क किनारे एक बालू से भरा ट्रक फंस गया। इसकी वजह से नगर पालिका कीपेयजल सप्लाई को बिछाई गई छह इंच की लाइन ध्वस्त हो गई। शुक्रवार की सुबह जैसे ही शहर में पानी की सप्लाई के लिए लाइन चालू की गई हजारों लीटर पानी बरबाद हो गया। शहर के मोहल्ला कृष्णानगर, गाड़ीवान और श्रृंगार नगर के करीब 2300 घरों में पानी नहीं पहुंच सका। पाइपलाइन टूटने की जानकारी होने पर नगर पालिका ने पानी की सप्लाई बंद कर दी। दिन में नगर पालिका की टीम लाइन को ठीक करने के लिए पहुंची। देर शाम तक पाइपलाइन की मरम्मत का काम किया जा रहा था।
पाइपलाइन बिछाते समय सुरक्षा की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते आए-दिन शहर में पाइपलाइन टूटती रहती हैं। लोगों को परेशानी होती है।
विनोद कुमार, कृष्णा नगर
सड़क किनारे बिछाई गई पाइपलाइन के ऊपर किसी प्रकार की सुरक्षा जाली नहीं लगाई गई है। जिसके कारण किसी भी वाहन के बैठने से लाइन टूट जाती है।
सत्यपाल सिंह, गाड़ीवान
पाइपलाइन देर रात ही टूट गई थी। सुबह काफी पानी बरबाद हो गया। नगर पालिका के कर्मचारी यहां देरी से पहुंचे। जिससे पानी सप्लाई नहीं हो सकी।
धर्मवीर सिंह, श्रृंगार नगर
कभी पाइपलाइन टूट जाती है तो कभी बिजली के केबल में फॉल्ट हो जाता है। मोहल्ले के लोगों को आए-दिन पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
दिनेश कुमार, कृष्णानगर
जैसे ही पाइपलाइन टूटने की जानकारी मिली। वैसे ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया। करीब सात मीटर की लाइन खराब हुई थी। जिसके चलते समय लग रहा है। जल्द पेयजल समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका