फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water level stable, Ganga river cutting near Nagla Shambhu

जलस्तर स्थिर, नगला शंभू में के समीप कटान कर रही गंगानदी

Sat, 31 Jul 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Water level stable, Ganga river cutting near Nagla Shambhu
कासगंज। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से गंगानदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जलस्तर स्थिर रहा, लेकिन बैराजों पर पानी का दबाव बना हुआ है। इधर गंगानदी कटान कर रही है। नगला शंभू में कटान हो रहा है। कटानरोधी कार्यों में सिंचाई विभाग की टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

गंगानदी में लो फ्लड है। बारिश का पानी हरिद्वार, बिजनौर, नरौरा बैराज पर दबाव बनाए हुए है। इससे कछला गंगानदी में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। पानी की धार तेज हो गई है। पटियाली क्षेत्र के गांव नगला शंभू के समीप गंगानदी ने कटान कर दिया है। अन्य बांध भी कमजोर हो गए हैं। सिंचाई विभाग के साथ साथ राजस्व विभाग की टीमें निगरानी में जुटी हुई हैं। कटानरोधी कार्य कराए जा रहे हैं। बांधों पर मरम्मत कराई जा रही है। शनिवार को नगला शंभू के समीप सिंचाई विभाग की टीमों ने दिनभर कटानरोधी कार्य किए। अन्य क्षेत्रों में भी टीमें निगरानी करती रहीं। कछला पुल पर शनिवार को 163.65 मीटर गेज पर पानी था। शुक्रवार शाम को भी यही जलस्तर रहा था।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत काम तेज करने का मांगा सहयोग
सिंचाई विभाग ने तटवर्ती ग्रामों के ग्राम प्रधानों से मनरेगा के तहत कार्य कराए जाने का सहयोग मांगा है। कच्चे कार्य कराकर कटान और बाढ़ से बचा जा सके इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने विकास विभाग के अधिकारियों से सहयोग के लिए अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 100128 क्यूसेक पानी हरिद्वार से छोड़ा गया।
- 105080 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा।
- 137214 क्यूसेक पानी नरौरा बैराज से छोड़ा।
- 163.65 मीटर के निशान पर पहुंचा जलस्तर।
- गंगानदी में जलस्तर शनिवार को स्थिर रहा। नगला शंभू के समीप कटान हो रहा है। वहां कटानरोधी कार्य तेजी केसाथ कराए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग की टीमें जलस्तर और कटान पर नजर बनाए हुए हैं। - अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed