फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water level increases in yamuna at mathura

मथुरा: यमुना में अब बाढ़ का खतरा, छोड़ा गया 1.36 लाख क्यूसेक पानी, अलर्ट जारी

Thu, 26 Jul 2018 10:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Jul 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
water level increases in yamuna at mathura
बरसात के साथ अब यमुना में बाढ़ से खतरे के संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार को ताजेवाला बांध (हथिनी कुंड) से 1.36 लाख क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। इसके 29-30 जुलाई को मथुरा तक पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए यमुना किनारे के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया जा रहा है।      
विज्ञापन


बरसात के इस मौसम में पहली बार यमुना में उफान आने जा रहा है। गुरुवार को ताजेवाला बांध से प्रात: छह बजे 45621 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद यह मात्रा दोपहर बाद 1.36 लाख क्यूसेक तक जा पहुंची। 
विज्ञापन


इसका दबाव ओखला बैराज पर भी साफ नजर आया। गोकुल बैराज से भी आगरा के लिए छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़ा दी गई।
संभावना जताई जा रही है कि ताजेवाला बांध से छोड़ा गया पानी मथुरा में 29-30 जुलाई तक पहुंचेगा। 

इससे बाढ़ की संभावना को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर अलर्ट जारी किया जा रहा है। जनपद में यमुना किनारे के गांव और शहरी क्षेत्र की कालोनियों में लोगों को इसकी जानकारी देते हुए चेतावनी जारी की जा रही है। 

बाढ़ नियंत्रण चौकियों को सक्रिय किया जाएगा। राजस्व टीमों को इसकी जानकारी दे दी गई है, जिससे यमुना किनारे रहने और जाने वाले लोगों को अलर्ट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed