फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   water, draneg system

जलभराव की समस्या से जूझ रहे मिशन कंपाउंड के लोग

Tue, 26 Nov 2019 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
water, draneg system
26एमएनपी-04-वार्ड नंबर सात मिशन कंपाउंड में देवपुरा में जलभराव - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर का वार्ड नंबर सात मिशन कंपाउंड के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। जलनिकासी की व्यवस्था न होने के साथ ही मोहल्ले की कुछ गलियां आज भी कच्ची हैं। इन गलियों में आज तक नाली निर्माण भी नहीं हुआ है। मोहल्ले में भी विकास कार्य हों, इसके लिए कई बार स्थानीय लोग नगर पालिका में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन स्थिति वर्षों पुरानी ही है।
विज्ञापन

शहर के बीचोंबीच स्थित मिशन कपाउंड की आबादी करीब 15 हजार है। यहां करीब पांच स्थानों पर खाली प्लाटों और निचले स्थलों पर जलभराव है। इससे यहां संक्रामक बीमारियां पनप रही हैं। नगर पालिका प्रशासन को मोहल्ले के लोगों ने कई बार लिखित में शिकायत दी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। यही नहीं मोहल्ले में पांच हैंडपंप खराब हैं, जिन्हें सही कराने के लिए सभासद और नगर पालिका को पत्र लिखा गया। गंदगी और जलभराव के कारण यहां लोग बीमार हो रहे है। मोहल्ले में कई जगह दबंगों ने सबमर्सिबल डालकर हैंडपंप खोल दिए गए हैं। इससे लोगों को पीने के पानी की समस्या उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ये मोहल्ले हैं शामिल
-देवपुरा
-शिव नगर
-मिशन कंपाउंड
-कचहरी रोड
मोहल्ले के विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहर के बीचों की बीच स्थित इस मोहल्ले का यदि बेहतर विकास हो तो लोगों को कुछ आराम मिले।
अर्पित राठौर
मोहल्ले में कई स्थानों पर जलभराव है। इससे बीमारियां फैल रही हैं। लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। नगर पालिका को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
संदीप कुमार
नगर पालिका का सबसे पुराना क्षेत्र होने के बाद भी इस मोहल्ले की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। आज भी यहां कई हिस्सों में अंधेरा रहता है। इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है
विज्ञापन
विज्ञापन

भानु सिंह
मोहल्ले में हैंडपंप खराब पड़े हैं। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सभासद से भी कहा गया। फिर भी हैंडपंप ठीक नहीं हो सके।

विजय चौहान
मोहल्ले में कुछ स्थानों पर दिक्कत है। जहां के विकास कार्य के लिए नगर पालिका को पत्र लिखा गया है। कुछ गलियां कच्ची हैं तो कहीं जलभराव की दिक्कत है।
दीपक कुमार, सभासद
वार्ड के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। कुछ गलियों का निर्माण कराया गया है। कुछ हाल ही में गलियां बनवाई गई हैं। हैंडपंप भी लगवाए गए हैं। शेष कार्य भी होगा।
लालचंद्र भारतीय, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed