फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water Crisis In Dayalbagh 34 Coloy Hunger Strike

आगरा: पानी के लिए 100 घंटे से भूख हड़ताल, युवकों की हालत बिगड़ी, कलक्ट्रेट घेरने की चेतावनी

Sat, 04 Dec 2021 09:37 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 04 Dec 2021 09:37 AM IST
सार

दयालबाग में पानी दिलाने के लिए छात्रों ने भी किया भूख हड़ुताल पर बैठे युवकों का समर्थन

विज्ञापन
Water Crisis In Dayalbagh 34 Coloy Hunger Strike
आगरा: पानी के लिए भूख हड़ताल पर बैठे युवकों को दिया समर्थन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दयालबाग समेत 34 कॉलोनियों में पानी दिलाने के लिए भूख हड़ताल पर 100 घंटे से बैठे युवकों की हालत शुक्रवार को बिगड़ गई। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सौरभ चौधरी और सत्यवीर चौधरी का ब्लड प्रेशर कम हो रहा है और कमजोरी के साथ अन्य परेशानियां भी शुरू हो गई हैं। क्षेत्र के लोग अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचकर समर्थन दे रहे हैं। शुक्रवार दोपहर में स्कूली छात्रों ने हड़ताल का समर्थन कर चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर काम शुरू न किया गया तो कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए छात्र निकलेंगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को दयालबाग की नगला हवेली में विभिन्न स्कूलों के छात्र सौरभ चौधरी और सत्यवीर चौधरी को समर्थन देने के लिए पहुंचे। छात्रों के बाद क्षेत्र की महिलाएं भी पहुंची। उसी समय पुलिस चौकी इंचार्ज भूख हड़ताल पर बैठे दोनों युवकों को समझाने के लिए आए और जलकल तथा जलनिगम अधिकारियों के साथ फोन से बात कराई, लेकिन दोनों युवा इस पर अड़े रहे कि जब तक पाइप लाइन बिछाने तक काम शुरू नहीं हो जाता, तब तक वह भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। महिलाओं ने पुलिस चौकी इंचार्ज से कहा कि अगर जबरन धरने से उठाया गया तो ईंट से ईंट बजा देंगे। इस दौरान माधव त्यागी, विकास उपाध्याय, निखिल सिंह, मिलन सिंह, शिवम तोमर, प्रथ्वीराज और सचिन पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जलनिगम के अधिकारी लगातार झूठ बोल रहे हैं। पहले बोले कि दिवाली के बाद पाइप आ जाएंगे, अब होली पर आने की कह रहे हैं। एक साल से केवल आश्वासन दे रहे, लाइन नहीं बिछा रहे। सौरभ चौधरी, नगला हवेली
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोहामंडी-बोदला रोड पर 7 दिन बाद तलाश पाए वाल्व
बोदला-लोहामंडी रोड पर बैनारा फैक्टरी के पास सात दिन की तलाश में वाल्व नजर आया। शुक्रवार को जलकल विभाग ने बैनारा फैक्ट्री और नाले के बीच में खोदाई कराई, जिसमें वाल्व निकल आया। इसे खोलने पर भी पानी नहीं पहुंचा। इस पर भाजपा नेता केके भारद्वाज अैर उपाध्यक्ष उमाशंकर माहौर ने अधिकारियों से वार्ता की, जिसके बाद तय हुआ कि बोदला-लोहामंडी रोड के दोनों किनारों पर पानी की लाइन बिछी है। इसे वाल्व के पास आपस में जोड़ दिया जाए, जिससे प्रेशर की समस्या खत्म हो जाएगी। जलकल इंजीनियर अनूप सूद को यह काम सौंपा गया है। केके भारद्वाज के मुताबिक 29 दिनों से सरस्वती नगर, गुलाब नगर, शांतिपुरम, हुक्मीराम नगर, बीएमजे कॉलोनी में पानी नहीं पहुंच रहा। जाम लगाने पर भी जलकल इंजीनियर सुनवाई नहीं कर रहे। वाल्व ढूंढने के बाद शनिवार को पानी देने का भरोसा दिया गया है। इस दौरान भगवती प्रसाद सारस्वत, लक्ष्मण सिंह तोमर, हरीशंकर यादव, एस के गौड़, बृजकिशोर शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, हरेश पचौरी, गोविंद, अमित बघेल, सतपाल, मुन्नालाल आदि मौजूद रहे। 

आगरा: पानी के लिए सर्दी में लोग हुए पसीना-पसीना, दयालबाग में जल का त्याग करेंगे अनशनकारी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed