फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water Crisis In Agra Many Colony Dayalbagh People With Water Strike

आगरा: पानी के लिए सर्दी में लोग हुए पसीना-पसीना, दयालबाग में जल का त्याग करेंगे अनशनकारी

Thu, 02 Dec 2021 12:01 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 02 Dec 2021 12:01 PM IST
सार

बुधवार रात 9 बजे तक पाइपलाइन जोड़ने का काम पूरा कर दिया गया। जलाशय के जिस हिस्से में बड़ा पाइप फिट किया गया है, उसे सीमेंट, आरसीसी से जोड़ा गया है। वह 15 घंटे में सूख पाएगा

विज्ञापन
Water Crisis In Agra Many Colony Dayalbagh People With Water Strike
पानी के लिए परेशान महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानी के लिए दो दिन से मच रही मारामारी के कारण बुधवार को ठंड में भी लोग पसीना-पसीना रहे। जीवनीमंडी वाटरवर्क्स से दो दिन से जलापूर्ति बंद होने के कारण पानी के लिए उन्हें नजदीक की टीटीएसपी टंकी और पड़ोसियों के घर लगे सबमर्सिबल पंप से पानी भरने जाना पड़ा।  कोई 300 मीटर तक तो किसी को एक किमी तक पानी की बाल्टी लेकर चलना पड़ा। लोगों को बृहस्पतिवार को भी पानी की किल्लत झेलना पड़ सकती है। बुलंदशहर के पालड़ा फॉल से मिल रहे गंगाजल की मात्रा में दो तिहाई की कमी हो जाने के कारण शुक्रवार को ही जलापूर्ति सामान्य हो पाएगी। 

विज्ञापन

 
15 घंटे बाद चालू होगा वाटरवर्क्स
आगरा स्मार्ट सिटी ने ताजगंज को 24 घंटे पानी देने के लिए 1200 मिमी व्यास की पाइपलाइन के जरिए जीवनी मंडी वाटरवर्क्स को ताजगंज से जोड़ा है। जलाशय से पाइपलाइन का कनेक्शन करने के लिए दो दिन का शटडाउन लिया गया था। बुधवार रात 9 बजे तक पाइपलाइन जोड़ने का काम पूरा कर दिया गया। जलाशय के जिस हिस्से में बड़ा पाइप फिट किया गया है, उसे सीमेंट, आरसीसी से जोड़ा गया है। वह 15 घंटे में सूख पाएगा, उसके बाद ही मोटरों से जलापूर्ति शुरू की जा सकेगी। आगरा स्मार्ट सिटी के पीएमसी लीडर आनंद मेनन ने बताया कि गुरुवार से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


बुलंदशहर के पालड़ा में पानी हुआ कम
शहर में दो दिन तक शटडाउन के कारण आधा शहर पानी को परेशान रहा तो वहीं बुलंद शहर के पालड़ा फॉल से शहर में गंगाजल की आपूर्ति में भी कमी आई। 150 क्यूसेक की जगह इसकी मात्रा 55 क्यूसेक तक रह गई। बुधवार शाम को गंगाजल की मात्रा पालड़ा में ठीक हो गई, लेकिन समस्या ये है कि आगरा तक यह पानी आने में 24 घंटे का समय लेगा। ऐसे में बृहस्पतिवार को शटडाउन खत्म होने के बाद भी लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Water Crisis In Agra Many Colony Dayalbagh People With Water Strike
आगरा: दयालबाग में हड़ताल पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

भूख हड़ताल में आज जल का करेंगे त्याग
दयालबाग समेत 34 कॉलोनियों में गंगाजल दिलाने की मांग को लेकर नगला हवेली में भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठे सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी के पास जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर महेश कुमार गौतम इंजीनियरों के साथ पहुंचे और भूख हड़ताल खत्म करने के लिए कहा, लेकिन लोगों ने पूछा कि लॉयर्स कालोनी टंकी से दयालबाग तक पाइपलाइन बिछाने का काम कब शुरू होगा। इस पर इंजीनियर टालमटोल करने लगे। आश्वासन न देने पर भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने कहा कि आंदोलन के तीसरे दिन गुरुवार से वह लोग जल का भी त्याग कर देंगे। शाम को महिलाओं ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का समर्थन किया और जलनिगम के खिलाफ नारेबाजी की। समर्थन देने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  नितिन कोहली, सुनील यादव, रवि बघेल, देवेंद्र कुशवाह, प्रियंका चौहान आदि पहुंचे। रात में ठंड और कोहरे के बीच अलाव तापते हुए क्षेत्रीय लोग हड़ताल स्थल पर ही बैठे रहे।

दो दिन से पूरा परिवार परेशान
दो दिन से पूरा परिवार परेशान है। पानी के लिए सबमर्सिबल पंप तक जा रहे हैं। 300 मीटर दूर से बाल्टियों से पानी लाना मुश्किल है। पानी भरने में ठंड में भी हमें पसीने आ गए। - धीरेंद्र राठौर, ताजगंज
सबमर्सिबल से पानी भर रहे
जीवनी मंडी में शटडाउन है, पर हमारे क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा। ऐसी सर्दी में पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। केवल दो घरों में सबमर्सिबल पंप लगा है, जो पूरी गली के लोगों को पानी दे रहे हैं। - शशिकांत यादव, गोकुलपुरा

टैंकर मंगवाया पर आया नहीं
कमला नगर में दो दिन से पानी नहीं आ रहा। कोई तो वैकल्पिक इंतजाम होना चाहिए था। टैंकर मंगवाया, लेकिन दो दिन में कोई आया नहीं। पानी के बिना कोई काम नहीं हो रहा। - विष्णु अग्रवाल, कमला नगर
मथुरा में कोरोना: गेस्ट हाउस और आश्रमों में अब देना होगा कोरोना जांच का प्रमाणपत्र, संक्रमण फैलने के बाद जागा विभाग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed