फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water crisis for next two days in agra

आगरा: जब भी पानी की आपूर्ति हो तो भरकर रख लें, दो दिन बना रहेगा जलसंकट

Tue, 01 Jun 2021 12:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Jun 2021 12:57 AM IST
सार

अगले दो दिन जब भी पानी की आपूर्ति हो, तब भरकर रख लें। आगरा के सिकंदरा और जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पर अगले दो दिनों तक बुलंदशहर के पालड़ा से गंगाजल कम मात्रा में मिलेगा, इसलिए दो जून तक जलापूर्ति कम मात्रा में होगी। 

विज्ञापन
Water crisis for next two days in agra
सिकंदरा स्थित वाटर वर्क्स में गंगाजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से अपर गंगा कैनाल में डिस्चार्ज कम होने के कारण बुलंदशहर के पालड़ा में गंगाजल बेहद कम पहुंच रहा है। इसका असर सोमवार से आगरा पर पड़ना शुरू हो गया। जलनिगम की गंगाजल इकाई ने लोगों से दो दिनों तक पानी की आपूर्ति के दौरान स्टोर करके रखने और व्यर्थ न बहाने की अपील की है।

विज्ञापन


जलनिगम की गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके गुप्ता के मुताबिक हरिद्वार से अपर गंगा कैनाल के जरिए डिस्चार्ज कम हुआ है। इसका असर बुलंद शहर के पालड़ा फॉल पर पड़ना शुरू हो गया, जिससे आगरा को भी कम गंगाजल मिल रहा है। यह डिस्चार्ज दो दिन तक कम रहेगा। 
विज्ञापन


आगरा जल संपूर्ति योजना के तहत बुलंदशहर के पालड़ा फॉल से आगरा को 140 क्यूसेक पानी मिल रहा है, जो सिकंदरा और जीवनी मंडी वाटरवर्क्स तक पहुंचता है। पूरे शहर में गंगाजल की सप्लाई है। सिकंदरा वाटरवर्क्स पर 144 एमएलडी का एमबीबीआर प्लांट भी है, लेकिन गंगाजल के कारण यह केवल 72 एमएलडी ही शोधित कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कम मिल रहा पानी
जल निगम गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके गुप्ता ने कहा कि अपर गंगा कैनाल से पालड़ा फॉल पर ही पानी कम मिल रहा है। हरिद्वार में अपर गंगा कैनाल के स्रोत से डिस्चार्ज कम हुआ है। इस वजह से सिकंदरा और जीवनीमंडी वाटरवर्क्स पर पानी कम मिलेगा। 

सोमवार को भी आधे शहर को नहीं मिला पानी
सिकंदरा वाटरवर्क्स को रविवार की सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक 220 केवी सबस्टेशन सिकंदरा पर मरम्मत कार्य के चलते पांच घंटे तक बिजली नहीं मिली। दोपहर में जब प्लांट चला तो शाम को 7 बजे आंधी के कारण फिर से बिजली चली गई। इससे प्लांट और मशीनें बंद हो गईं। 

देर रात 2 बजे बिजली सप्लाई बहाल हुई तो सुबह प्लांट में शोधन और पंपिंग के लिए मोटरें चलाई गईं। इससे सोमवार सुबह जलापूर्ति नहीं हो पाई। डायरेक्ट सप्लाई वाले एरिया में पानी पहुंचा, लेकिन शाम को टंकियों के भरने के बाद सप्लाई बहाल हो पाई। पूरे 48 घंटों के बाद जलापूर्ति सामान्य हो सकी। 
 

दो दिन पानी नहीं मिलने से लोग परेशान
शनिवार रात के बाद से रविवार पूरे दिन और सोमवार को सुबह जलापूर्ति न होने के कारण लोग पानी के लिए परेशान रहे। सबमर्सिबल पंप पर पानी के लिए मारामारी रही और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पानी भरने के लिए टीटीएसपी टंकियों पर पहुंचे। 

सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, बोदला, केदानगर, शाहगंज, लोहामंडी, कैलाशपुरी, खंदारी, लायर्स कॉलोनी, दयालबाग, न्यू आगरा, संजय प्लेस, सूर्य नगर आदि क्षेत्रों में लोग सुबह पानी के लिए परेशान रहे। जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि रात दो बजे प्लांट चल सका, जिसके बाद शोधन और पंपिंग शुरू की गई। टंकियों के भरने में समय लगा, इसलिए सुबह परेशानी रही होगी, पर शाम को पानी पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed