फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water crisis deepens in scorching heat

Agra: भीषण गर्मी में गहराया जल संकट...सिकंदरा वाटर वर्क्स की बिजली काटी, आधे शहर को नहीं मिला 12 घंटे पानी

Wed, 09 Apr 2025 02:40 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 09 Apr 2025 02:40 AM IST
सार

भीषण गर्मी में लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। सिकंदरा वाॅटर वर्क्स से आपूर्ति बाधित होने से आधे शहर में घरों तक पानी नहीं पहुंचा। पानी नहीं मिलने से लोगों को जरूरी कामकाज के लिए सबमर्सिबल का सहारा लेना पड़ा। 
 

विज्ञापन
Water crisis deepens in scorching heat
जल संकट, Water crisis - फोटो : AI Generated

विस्तार

गर्मी में पहले से ही पेयजल संकट का सामना कर रहे लोगों को बिजली विभाग ने और झटका दिया। सिकंदरा वाटर वर्क्स की सोमवार और मंगलवार को 6-6 घंटे के लिए बिजली काट दी गई। इससे आधे शहर में जलकल से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। पेयजल संकट की स्थिति और गंभीर हो गई। जलकल का कहना है कि बिजली विभाग के बिना जानकारी के शटडाउन लेने से दिक्कत हुई। बुधवार सुबह तक आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।
विज्ञापन


 

सिकंदरा वाटर वर्क्स से 220 एमएलडी पानी की सप्लाई सुबह और शाम की जाती है। इसमें गंगाजल और यमुना जल शामिल है। सोमवार को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे और मंगलवार को सुबह 8:45 से 2:15 बजे के बीच बिजली काट दी गई। मोटर संचालित नहीं हो सकीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण सिकंदरा, आवास विकास काॅलोनी, लोहामंडी, शाहगंज, अर्जुन नगर, पुलिस लाइन, एयरफोर्स, ईदगाह, हरीपर्वत के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। ये सभी इलाके घनी आबादी क्षेत्र हैं। बड़ी संख्या में लोग वाटर वर्क्स के जल पर निर्भर हैं। पानी नहीं मिलने से लोगों को जरूरी कामकाज के लिए सबमर्सिबल से पानी लेकर आना पड़ा। दूर इलाकों में पानी की टंकी पर निर्भर होना पड़ा।

अर्जुन नगर निवासी राजकुमार नागरथ ने बताया कि पानी की सप्लाई न होने से समस्या हो रही है। जलकल कर्मी भी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। बिना किसी पूर्व सूचना के पानी की आपूर्ति रोक दी गई। इस कारण रोजाना के कार्य भी नहीं हो सके।

 
विज्ञापन

नहीं दी गई जानकारी
जलकल के जीएम अरुणेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि सिकंदरा सब स्टेशन से जलकल के प्लांट को बिजली की आपूर्ति होती है। सब स्टेशन से बिना किसी पूर्व सूचना के आपूर्ति बाधित की गई थी। बाद में बताया गया कि लाइन में पेड़ों की छंटाई करने के लिए बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। इस संबंध में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी को पत्र लिखा जा रहा है।

यमुनापार की नहीं दूर हुई समस्या
यमुनापार के टेढ़ी बगिया इलाके में पानी का संकट बरकरार है। सप्लाई न होने की वजह से लोगों को टैंकरों से पानी खरीदकर लेना पड़ रहा है। इसका जलकल अधिकारी भी समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed