फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Was living as a monk for 23 years, accused of deadly attack, arrested

आगरा: जवानी में किया ताजनगरी में अपराध, बुढ़ापे में हुआ गिरफ्तार, बन गया था साधु

Thu, 16 Sep 2021 01:55 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 16 Sep 2021 01:55 PM IST
सार

हमले के बाद आरोपी दिल्ली नांगलोई स्थित एक मंदिर में साधु बनकर रहने लगा था। करीब चार माह पहले ही वह लौटकर आया था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 23 वर्ष से फरार चल रहे वांछित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Was living as a monk for 23 years, accused of deadly attack, arrested
पिनाहट पुलिस ने पकड़ा फरार आरोपी - फोटो : Agra Dehat

विस्तार

पिनाहट। गांव अमर सिंह पुरा से फरार चल रहे जानलेवा हमले के आरोपी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक करीब 23 साल पहले आरोपी ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर चाकू से हमला किया था। इसके बाद वह साधु बनकर छिपा हुआ था।
विज्ञापन

गांव अमरसिंह पुरा में पड़ोसी पर जानलेवा हमले के आरोप में फरार चल रहा वांछित रामलखन उर्फ लक्ष्मण (60) को सुबह करीब सात बजे शांति निकेतन पब्लिक स्कूल के पास स्थित हनुमान मंदिर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी साधु बनकर छिपकर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक वर्ष 1997 में रामलखन ने पड़ोसी कुंवरपाल पुत्र पर चाकू से हमला कर 36 घाव किए थे। तब से वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने में कामयाब हो सकी। हालांकि साधु वेष होने के कारण पुलिस को ग्रामीणों और घर वालों से पुष्टि करानी पड़ी। हमले के बाद आरोपी दिल्ली नांगलोई स्थित एक मंदिर में साधु बनकर रहने लगा था। करीब चार माह पहले ही वह लौटकर आया था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 23 वर्ष से फरार चल रहे वांछित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed