फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra News: बेटे के इलाज के लिए हुए कर्ज को चुकाने के लिए दिया था 40 लाख की डकैती में साथ, एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Aug 2022 07:32 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2022 07:32 AM IST
विज्ञापन
Was given in dacoity to pay off the debt
Loot in Agra - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोतवाली की तिवारी गली स्थित एनएम कोरियर सर्विस में 40 लाख की डकैती के मामले में एक और आरोपी हरिओम गिरफ्तार किया गया। उससे तीन लाख रुपये बरामद हुए हैं। यह फतेहपुर सीकरी का निवासी है। पुलिस की पूछताछ में यह सामने आया कि इसने कर्ज चुकाने के लिए डकैती में साथ दिया था। वारदात के दिन बदमाशों को अपनी स्कार्पियों में लेकर पहुंचा था। बता दें कोरियर सर्विस के ऑफिस में 22 जुलाई को चार बदमाश घुसे थे। तीन बदमाश उन्हें कवर करने के लिए बाजार में खड़े थे। मैनेजर, 4 कर्मचारियों और एक ग्राहक को बंधक बनाकर 40 लाख रुपये लूटे गए थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि खंदौली और फतेहपुर सीकरी के बदमाशों ने वारदात की। सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि फतेहपुर सीकरी के गांव औलेंडा निवासी हरिओम सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। तीन लाख रुपये, एक स्कार्पियो और तमंचा बरामद हुआ। 
Was given in dacoity to pay off the debt
कर्मचारी के साथ की हाथापाई - फोटो : अमर उजाला
हरिओम 28 जुलाई को पिनाहट के जंगल में पुलिस से घिर जाने पर फायरिंग कर साथियों के साथ भाग गया था। इस बारे में जानलेवा हमले का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। पूछताछ में हरिओम ने बताया कि वह सरकारी विभाग के लिए ठेकेदारी करता है। बीमार बेटी का इलाज कराने में उस पर कर्ज हो गया था। उसे रुपयों की सख्त जरूरत थी। लूट की प्लानिंग आकाश ने की थी। 
Was given in dacoity to pay off the debt
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
उसने कहा था कि हवाला की रकम है, कोरियर कंपनी संचालक पुलिस से शिकायत नहीं करेगा। वारदात वाले दिन वो आकाश, रानू, संदीप के साथ बाहर खड़ा था। वारदात के बाद सभी अलग रास्तों से निकल गए थे। स्कार्पियो उसी की थी। उसके हिस्से में पांच लाख रुपये आए थे। उसने दो लाख रुपये अपने भाई को दे दिए थे, तीन लाख रुपये उससे बरामद कर लिए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Was given in dacoity to pay off the debt
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने 26 जुलाई को आरोपी पवन कश्यप की मां अनीता, बहन प्रियंका, भाई राजू कश्यप, सागर परमार के भाई बसंत परमार और आरोपी दीपक शर्मा के पिता नेत्रपाल शर्मा को गिरफ्तार किया था। चार लाख रुपये बरामद हुए थे। कंपनी के ऑफिस में घुसकर लूटपाट करने वाले खंदौली निवासी पवन, सागर परमार, दीपक और देवा 29 जुलाई को गिरफ्तार हुए। 
विज्ञापन
Was given in dacoity to pay off the debt
कर्मचारी पर तमंचा ताने खड़ा बदमाश - फोटो : अमर उजाला
दीपक की मां संगीता को भी जेल भेजा गया। इन आरोपियों से 8.49 लाख रुपये बरामद हुए थे। अब हरिओम को गिरफ्तार कर तीन लाख रुपये बरामद किए गए। फतेहपुर सीकरी के संदीप राठौर और राजू सिसौदिया फरार हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed