फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wait for driving license is over waiting list is limited List of RTO offices released

UP:  ड्राइविंग लाइसेंस का इंतजार खत्म, वेटिंग गिनी-चुनी...आरटीओ कार्यालयों की सूची जारी

Mon, 23 Jun 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह शरद शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
शरद शर्मा, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 09:37 AM IST
सार

प्रदेशभर के संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) कार्यालयों में लंबित ड्राइविंग लाइसेंस की सूची जारी की गई है। आगरा में महज एक लाइसेंस लंबित दिखाया गया है।
 

विज्ञापन
wait for driving license is over waiting list is limited List of RTO offices released
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए इंतजार खत्म हो गया है, यह दावा शासन की तरफ से किया गया है। शासन ने प्रदेशभर के संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) कार्यालयों में लंबित ड्राइविंग लाइसेंस की सूची जारी की है। आगरा में मात्र एक लाइसेंस लंबित दिखाया गया है। पहले यह संख्या 3500 तक होती थी।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में चिप की कमी के कारण लंबित लाइसेंस की संख्या 3500 तक पहुंच गई थी। उस समय लोगों को तीन से चार माह में लाइसेंस प्राप्त हो रहे थे। अब शासन से जारी सूची के हिसाब से मात्र एक लाइसेंस ही लंबित है। एक जनवरी से 10 जून तक आगरा आरटीओ कार्यालय में 15,631 ड्राइविंग लाइसेंस बने हैं। एक लाइसेंस को छोड़ सभी आवेदकों को भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पुलिस को दौड़ाया, पथराव में दो दरोगा समेत 12 घायल...आगरा में हुए बवाल की तस्वीरें; 142 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन



 

लाइसेंस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने से ऐसा संभव हो सका है। यह बात अलग है कि अब भी लोगों को लाइसेंस के लिए कम से कम 15 दिन का इंतजार करना पड़ता है। ऑनलाइन आवेदन के बाद बॉयोमैट्रिक कराना पड़ता और टेस्ट भी देना पड़ता है। इसके बाद लखनऊ से स्मार्ट कार्ड बनकर आवेदक के पते पर डाक के माध्यम से पहुंचता है। कई बार पता न मिलने पर भी काफी संख्या में लाइसेंस आवेदकों तक नहीं पहुंच पाते है।

 

फिरोजाबाद में कोई लाइसेंस लंबित नहीं
मंडल के फिरोजाबाद जिले में कोई भी ड्राइविंग लाइसेंस लंबित नहीं है। जबकि मैनपुरी और कासगंज में दो-दो और आगरा, मथुरा व एटा में एक-एक लाइसेंस लंबित चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें -   आशिक ने कर दी हद: शादीशुदा प्रेमिका के लिए 12 घंटे तक मौत के टॉवर पर बैठा रहा, इस शर्त पर उतरा नीचे


 

जिला लाइसेंस बने लंबित
आगरा 15631             1
फिरोजाबाद 8914             0
मथुरा 12091             1
एटा            7093             1
मैनपुरी 8142             2
कासगंज 3780             2

 

इन जिलों में सबसे अधिक लाइसेंस लंबित
जिला लाइसेंस लंबित
शाहजहांपुर 10843 50
अमेठी 6161             39
प्रयागराज 23914 33
संबल 12708 20
मुजफ्फरनगर 13523 20
(सभी आंकड़े एक जनवरी 25 से 10 जून 25 तक के हैं)

 

16 जिलों में संख्या शू्न्य
शासन से जारी सूची में 16 जिलों में लंबित लाइसेंस की संख्या शून्य है। जबकि करीब एक दर्जन जिले में एक लाइसेंस लंबित चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed