{"_id":"654de4b254578b67ea07c6f7","slug":"vrindavan-visit-banke-bihari-on-diwali-know-how-crowd-2023-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: दिवाली पर करना चाहते हैं बांके बिहारी के दर्शन, तो पढ़ लें ये खबर; जानें कैसी है भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: दिवाली पर करना चाहते हैं बांके बिहारी के दर्शन, तो पढ़ लें ये खबर; जानें कैसी है भीड़
Fri, 10 Nov 2023 01:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:37 PM IST
सार
दिवाली से पहले यदि आप भी वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन कर दीपोत्सव मनाने की सोच रहे हैं, तो ये समय अभी सही है। बिहारी जी के दरबार को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है। वहीं खास बात तो ये है कि धनतेरस पर यहां श्रद्धालुओं की संख्या और दिनों की अपेक्षा कम ही रही।
विज्ञापन
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन करने आते हैं, लेकिन दिवाली से पहले शुक्रवार को बड़ी कम संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। धनतेरस पर गलियों में वो भीड़ भी न दिखी जो आम दिनों में रहती है।
विज्ञापन
धनतेरस की सुबह बांके बिहारी मंदिर में श्रृंगार आरती और राजभोग आरती में भी भीड़ न होने पर श्रद्धालुओं ने आराध्य के सहज दर्शन किए। वहीं बांके बिहारी मंदिर सहित वृंदावन के राधावल्लभ मंदिर, राधादामोदर मंदिर, राधारमण मंदिर, इस्कॉन मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी कम संख्या में श्रद्धालुओं दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन
दिवाली पर की गई तैयारियां
दिवाली को देखते हुए मंदिरों को गुब्बारे और फूलों से सजाया गया है। मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि दिवाली और उससे पहले होने वाले त्योहारों के कारण भक्तजन काम संख्या में आते हैं। ऐसा प्रति वर्ष ही होता है। क्योंकि वह भी अपने घरों में त्योहार मनाते हैं।
ये भी पढ़ें - Diwali 2023 Date: 12 नवंबर या 13 को मनाएं दिवाली? पांच नहीं छह दिन का है दीपोत्सव, भाई दूज की भी बदली तारीख

दिवाली बाद बदल जाएगा समय
बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय दिवाली की द्वीज तिथि 15 नवंबर से बदल जाएगा। शीत कालीन समय के अनुसार बांके बिहारी के पट सुबह 8.45 बजे खुलेंगे। दोपहर एक बजे बंद होंगे। सुबह 8.55 बजे शृंगार आरती और दोपहर 12.55 बजे राजभोग आरती की जाएगी। बांके बिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि शीत कालीन शाम के अनुसार पट 4.30 बजे खुलकर रात 8.30 मिनट पर बंद होंगे। इससे पहले शयन आरती 8.25 मिनट पर होगी। आने वाले भक्त इसी समय सारिणी के अनुसार आराध्य के दर्शन कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें - दिवाली पर बड़ी राहत: हर आधे घंटे में दिल्ली के लिए मिलेगी रोडवेज बस, 24 घंटे चालू रहेगा पूछताछ केंद्र