फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vrindavan saints formation of saints sena against harassment

वृंदावन: भूमाफिया कर रहे आश्रमों पर कब्जा, संतों में आक्रोश, 'सेना' का किया गठन

Sat, 12 Sep 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Sep 2020 12:09 AM IST
सार

  • संतों ने बिजली विभाग के अफसरों पर भी लगाया उत्पीड़न का आरोप 
  • एकजुटता दर्शाते हुए राष्ट्रीय संत सेना का किया गठन, सरकार को देंगे संदेश

विज्ञापन
vrindavan saints formation of saints sena against harassment
बैठक में संत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीराधाकृष्ण की लीला भूमि पर निरंतर बढ़ रहे भूमाफिया के हस्तक्षेप और बिजली अधिकारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ शुक्रवार को वृंदावन के संत और महंत एकजुट हो गए। एकजुटता का संदेश सरकार तक पहुंचाने के लिए सभी संतों ने राष्ट्रीय संत सेना के गठन का एलान कर दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को अभिनाशी गीता आश्रम में संत समुदाय के विभिन्न संगठनों की बैठक आयोजित हुई। इसमें वृंदावन के आश्रमों पर भूमाफिया के कब्जे को लेकर चिंता जताई गई। बैठक में कहा गया कि वृंदावन के अनेक आश्रम नष्ट कर दिए गए हैं। वर्तमान में आधा दर्जन से अधिक आश्रमों पर भू-माफिया कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन



पहले ही वृंदावन का मूल स्वरूप नष्ट कर दिया गया है। इस स्थिति पर नियंत्रण न हुआ तो वृंदावन में संतों का रहना मुश्किल हो जाएगा। इस बैठक के दौरान वृंदावन में बिजली अधिकारियों के रवैया को लेकर भी संतों में गुस्से का भाव नजर आया। संतों ने कहा कि आश्रमों की बिजली काटी जा रही है। बगैर अनुमति बिजली का भार बढ़ाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारियों पर भी आरोप 

बिजली अधिकारियों का व्यवहार भी संतों के लिए शोभनीय नहीं है। इन स्थितियों से निपटने और अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का फैसला किया गया। इस दौरान वृंदावन के स्वरूप को बचाने के लिए संतों ने राष्ट्रीय संत सेना के गठन का भी फैसला किया।

बैठक में संत अद्वैतमुनि, महामंडलेश्वर भाष्कारानंद, संत चित्प्रकाशानंद, संत जयरामदास, बाल योगेश्वर, संत रामदेवानंद, संत सुतीक्षण दास, संत परमानंद, संत रघुनाथ दास, संत नवल गिरी, सच्चिदानंद दास और उपदेश दास आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed