फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Voters of agra have change make voting record in up election 2022

UP Chunav 2022: इस बार ताजनगरी के मतदाताओं को तोड़ना है 65 साल पुराना मतदान का रिकॉर्ड

Tue, 08 Feb 2022 10:38 AM IST
मुकेश कुमार अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 10:38 AM IST
सार

आगरा में आज शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद 10 फरवरी को मतदान है। शहर में निर्वाचन आयोग ने ओलंपियन जगबीर सिंह और केबीसी विजेता हिमानी बुंदेला को एंबेसडर बनाया है, जिनके साथ शहर के धर्मगुरुओं ने भी लोगों से मतदान की अपील की है।

विज्ञापन
Voters of agra have change make voting record in up election 2022
यूपी चुनाव 2022: मतदाता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी के लोगों को इस बार के विधानसभा चुनाव में बंपर मतदान करके 65 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ना है। 1957 के विधानसभा चुनाव में एत्मादपुर विधानसभा के वोटरों ने जो रिकॉर्ड कायम किया, उसे अब तक जिले की कोई विधानसभा तोड़ नहीं सकी है। तब एत्मादपुर में 82.66 फीसदी मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया था। 

विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में फतेहाबाद विधानसभा में 70.5 फीसदी तक मतदान हुआ था, लेकिन सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड टूटना बाकी है। शहर में निर्वाचन आयोग ने ओलंपियन जगबीर सिंह और केबीसी विजेता हिमानी बुंदेला को एंबेसडर बनाया है, जिनके साथ शहर के धर्मगुरुओं ने भी लोगों से मतदान की अपील की है।

विज्ञापन

टॉप- 3 में हैं ये विधानसभा क्षेत्र

बीते साल जिले में अधिकांश सीटों पर 60 से 70 फीसदी तक मतदान हुआ था। इनमें टॉप 3 में रहे फतेहाबाद में 70.5 फीसदी, एत्मादपुर में 68.1 फीसदी और फतेहपुरसीकरी में 67.8 फीसदी हुआ। साल 2012 में भी फतेहाबाद के 69.5 फीसदी मतदाता घर से वोट डालने निकले, लेकिन अब तक 65 साल पुराना एत्मादपुर का रिकॉर्ड बरकरार है। हालांकि इस बार युवा वोटरों के बल पर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने और रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है। राजनीतिक दल घरों से बूथ तक लोगों को ले जाने की रणनीति बना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

1985 में सबसे कम 24 फीसदी मतदान का रिकॉर्ड भी एत्मादपुर के नाम

एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने आजादी के बाद पहले चुनाव से ही जबरदस्त मतदान किया। रोचक पहलू ये है कि सबसे ज्यादा मतदान का रिकॉर्ड एत्मादपुर के नाम है तो सबसे कम मतदान (1985 में 24 फीसदी) का रिकॉर्ड भी। ऐसा एक बार नहीं, बल्कि सबसे कम मतदान वाले पांच चुनाव क्षेत्रों में तीन बार एत्मादपुर का नाम दर्ज है। 

1985, 1980 और 1977 में एत्मादपुर के वोटर बेहद कम संख्या में घरों से निकले। यहां तक कि जनता लहर में जहां पड़ोसी फिरोजाबाद जिले में जबरदस्त मतदान था, वहीं पूरे जिले में सबसे कम 31.6 फीसदी मतदान के लिए एत्मादपुर के लोग मतदान केंद्रों तक पहुंचे। 

सबसे ज्यादा मतदान करने वाले क्षेत्र
साल क्षेत्र मतदान
1957 एत्मादपुर  82.66 % 
1951 एत्मादपुर दक्षिण   77.8 %
1951  फिरोजाबाद/फतेहाबाद 76.64 %
2017 फतेहाबाद 70.5 %
1962 आगरा सिटी 1 69.5 %

सबसे कम मतदान करने वाले क्षेत्र
साल क्षेत्र मतदान
1985 एत्मादपुर  24.06 % 
1980  एत्मादपुर 25.4
2002 आगरा पश्चिम  31.1 %
1977 एत्मादपुर 31.6 %
1967  बाह 32.8 %


 

अपनी जिम्मेदारी निभाएं, वोट जरूर दें

मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने बताया कि लोकतंत्र के मंदिर की भव्यता उतनी बढ़ेगी, जितने ज्यादा से ज्यादा मतदाता ईवीएम पर बटन दबाएंगे। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी घरों से मतदान केंद्र तक जाकर वोट दें  और अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

मतदान करने से न चूकें

गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को लोकतंत्र का पर्व है। इस दिन घर से निकलें और बूथ पर जाकर मतदान करने से कतई न चूकें। यह हमारी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि नागरिक होने के नाते कर्तव्य भी है। मेरी अपील है कि वोट करके अपनी सरकार चुनें। 

मतदान सभी का कर्तव्य

ओलंपियन जगबीर सिंह ने कहा कि वोट देना हम सभी का कर्तव्य है और सभी लोग इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचें। बुजुर्गों, दिव्यांगों के लिए सरकार ने घर पर मतदान की सुविधा दी है, पर बाकी मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर अपनी सरकार चुनें।

लोगों को करें प्रेरित

केबीसी विजेता हिमानी बुंदेला ने कहा कि सुबह-सुबह सबसे पहले मतदान के लिए जाएं और घर के सभी मतदाताओं से वोट डलवाएं। अपने दोस्त, रिश्तेदारों, कॉलोनी के लोगों को प्रेरित करें और मतदान करने को प्रोत्साहित करें। पांच साल बाद यह मौका मिला है।  

सौ फीसदी भागीदारी करें

मंडलीय शिक्षा निदेशक मुकेश अग्रवाल ने कहा कि सभी विद्यार्थियों से अपील है कि वह अपने मत का प्रयोग करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनें और सौ फीसदी भागीदारी करें। अपने आसपास, परिवार के लोगों से भी मतदान के लिए जागरूक करें, ताकि लोकतंत्र मजबूत हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed