{"_id":"5ff5ef6f8ebc3e2f7e66aa02","slug":"voter-list-mainpuri-news-agr475248723","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतिम मतदाता सूची में नहीं मिल रहे बीएलओ द्वारा शामिल किए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतिम मतदाता सूची में नहीं मिल रहे बीएलओ द्वारा शामिल किए नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन हो चुका है। लेकिन इसमें बीएलओ के शामिल किए गए नए नाम नही मिल रहे हैं। लोगों ने इस पर आपत्ति दर्ज करवाई है। अब प्रशासन इसकी जांच कर रहा है।
जिले की 549 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया था। इसमें 1.90 लाख नए मतदाताओं के नाम शामिल करने के बाद 27 दिसंबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया था। इसके बाद तीन जनवरी तक मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियां दर्ज कराने का समय था। जिले की छह तहसीलों में लगभग चार सौ के करीब आपत्तियां दर्ज कराई गईं। इसमें अधिकांश की आपत्ति ये है कि बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में नाम शामिल करने के बाद भी अनंतिम सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया।
इन आपत्तियों का उपजिलाधिकारियों को निस्तारण करना है। ऐसे में वे इसकी जांच कर रहे हैं कि आखिर बीएलओ की ओर से सूची में नाम शामिल किए जाने के बाद भी प्रकाशित सूची में उनका नाम क्यों नहीं आया है। इसके लिए फिलहाल 11 जनवरी तक आपत्तियों के निस्तारण का समय दिया गया है। इसके बाद अनुपूरक सूची तैयार करने के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीण बता रहे चुनावी षड्यंत्र
मतदाता सूची में तकनीकी खामी के चलते नाम शामिल न होने की बात अब तक सामने आ रही है। लेकिन ग्रामीण इस बात को समझने के लिए तैयार नहीं है। उनका कहना है कि विरोधी पक्ष के लोगों ने चुनावी षड्यंत्र के तहत उनके पक्ष के मतदाताओं के नाम सूची से हटवा दिए हैं। हालांकि प्रशासन ऐसी किसी भी बात से इनकार कर रहा है।
मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियां उप जिलाधिकारियों को प्राप्त हुई हैं। उनके नियमानुसार निस्तारित कराने के लिए पत्र भेजा गया है। अंतिम सूची के प्रकाशन से पूर्व सभी आपत्तियों का निस्तारण कर कमियों को दूर कर लिया जाएगा।
ईशा प्रिया, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत।
केस एक:
विकास खंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत हलपुरा निवासी संयोगिता सिंह चौहान ने मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में जोड़े गए 209 नाम प्रकाशित अनंतिम सूची में नहीं हैं। उन्होंने नाम शामिल कराने की मांग की है।
केस दो:
विकास खंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत रतिभानपुर निवासी देवेंद्र कुमार ने भी उप जिलाधिकारी सदर कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में शामिल किए 150 नाम प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची में न होने की शिकायत की है।