{"_id":"661ac9c1b98cad451d019aa4","slug":"vomiting-and-diarrhea-after-drinking-contaminated-juice-in-agra-ate-open-chaat-which-caused-stomach-ache-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: दूषित जूस पिया... और खा ली खुली चाट, हाजमा गड़बड़ाया; बढ़ रहे पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दूषित जूस पिया... और खा ली खुली चाट, हाजमा गड़बड़ाया; बढ़ रहे पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीज
Sun, 14 Apr 2024 12:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:36 AM IST
सार
दूषित जूस पीकर खुली चाट खा ली। इससे हाजमा गड़बड़ा गया। इससे मेडिकल कॉलेज में पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा
- फोटो : संवाद
विस्तार
गर्मी में दूषित जूस पीने, खुली चाट-पकौड़ी खाने से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। इन्हें पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हो रही है। ताजनगरी के आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में 30 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। डायरिया के चलते तीन से पांच बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है।
बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने बताया कि बच्चे खुले में बिकने वाली चाट, फास्ट फूड और बर्फ के गोले समेत अन्य सामग्री खा-पी रहे हैं। इससे पेट में इन्फेक्शन हो रहा है। शुरू में ऐंठन, पेट में दर्द और फिर उल्टी-दस्त हो रहा है। बुखार आने के बाद बच्चे में सुस्ती आ रही है।
ओपीडी में बीते 8-10 दिनों से संख्या तेजी से बढ़ी है। मल में रक्त आने और त्वचा सूखी मिलने पर भर्ती कर रहे हैं। मेडिसिन विभाग के डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि दूषित पानी-भोजन के कारण पेट फूलना, अपच, खट्टी डकार, उल्टी -दस्त के मरीज बढ़ गए हैं।

ये करें-
- 3 से 5 लीटर पानी पीएं, हर घंटे पानी पीएं।
- तला हुआ और बासी भोजन करने से बचें।
- दही, छाछ, नारियल पानी, शिकंजी पीएं।
- टमाटर, खीरा, ककड़ी, प्याज का सलाद खाएं।
- संतरा, तरबूज, खरबूज, अंगूर समेत रसदार फल खाएं।
- खुले और गंदगी में बिकने वाली सामग्री खाने-पीने से बचें।
- धूप में जाते वक्त चश्मा, सिर ढककर जाएं।
- बच्चों को दस्त होने पर उनका खाना-पीना बंद न करें।
- ओआरएस से फायदा न मिलने पर चिकित्सक को दिखाएं।