फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Viral And Dengue Fever In Etah Pediatric Ward Full Latest News In Hindi

एटा में बुखार का प्रकोप: बीमारी ने इंतजाम किए 'बौने', मरीजों से भर गया बाल रोग विभाग

Mon, 06 Sep 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 06 Sep 2021 12:09 AM IST
सार

बड़ी संख्या में आने वाले मरीजों में से गंभीर बच्चों को वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। शनिवार रात अवागढ़ निवासी बुखार पीड़ित बच्चा भर्ती होते ही वार्ड फुल गया।

विज्ञापन
Viral And Dengue Fever In Etah Pediatric Ward Full Latest News In Hindi
एटा में अस्पताल का बाल रोग विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जनपद में बुखार इन दिनों कहर बनकर टूट रहा है। शहर सहित कई गांवों में बुखार फैला हुआ है। लगातार मरीज आने से सरकारी इंतजाम बौने पड़ते जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में बनाया गया पीडियाट्रिक वार्ड शनिवार रात फुल हो गया। रविवार को तीन बच्चों की छुट्टी कर बेड खाली किए गए।

विज्ञापन

बुखार का प्रकोप शुरू होते ही मेडिकल कॉलेज की मैटरनिटी विंग में द्वितीय तल पर 10 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड बनाया गया। बड़ी संख्या में आने वाले मरीजों में से गंभीर बच्चों को वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। शनिवार रात अवागढ़ निवासी बुखार पीड़ित बच्चा भर्ती होते ही वार्ड फुल गया। जबकि सोमवार सुबह और बीमार बच्चे पहुंचने लगे। इस पर चिकित्सकों ने पहले से भर्ती तीन बच्चों को छुट्टी देकर जगह कराई।
विज्ञापन


प्रतिदिन पहुंच रहे 40 से 50 बुखार पीड़ित बच्चे
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुल गुप्ता ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार का प्रकोप अधिक चल रहा है। ओपीडी में प्रतिदिन 40 से 50 बुखार पीड़ित पहुंच रहे हैं। जिन बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर होती है, उन्हें भर्ती कर लिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी में भर्ती हुईं दो किशोरी 
रविवार को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में बुखार से पीड़ित दो किशोरी भर्ती हुईं। इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डॉ. राहुल वार्ष्णेय ने बताया कि असरौली निवासी सोनम को शनिवार से बुखार आ रहा है, मलेरिया के लक्षण लग रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जबकि पिलुआ निवासी प्रियंका को बुखार के साथ पेट दर्द की समस्या है।

एक पीडियाट्रिक वार्ड फुल हुआ है। मरीज बढ़ते हैं तो दूसरे वार्ड में उनको भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. एबी सिंह, पीडियाट्रिक वार्ड इंचार्ज 
फिरोजाबाद: डेंगू और बुखार से मौत का ऑडिट करेगी टीम, दो दिन में देगी रिपोर्ट, घर-घर पहुंचे अफसर
कासगंज: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाए जिले का नाम, शासन को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed