फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj Name Change On Former Chief Minister Kalyan Singh Proposal Passed In Zila Panchayat Meeting

कासगंज: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाए जिले का नाम, शासन को भेजा प्रस्ताव

Mon, 06 Sep 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 06 Sep 2021 12:10 AM IST
सार

कासगंज जनपद से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का गहरा लगाव था। यहां वे अक्सर आया करते थे। कासगंज जिला पंचायत की बैठक में जब जनपद का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया तो सभी सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त की।

विज्ञापन
Kasganj Name Change On Former Chief Minister Kalyan Singh Proposal Passed In Zila Panchayat Meeting
कासगंज: जिला पंचायत अध्यक्ष बैठक के दौरान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बोर्ड बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर जिले का नाम रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस प्रस्ताव की प्रति शासन को प्रेषित की जाएगी। इसके अलावा वर्ष 2022-23 के लिए जिला पंचायत सदस्यों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए। आगामी 15 दिनों में यह प्रस्ताव सदस्य दे सकते हैं। इसके बाद कार्य योजना तैयार होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने कहा कि सभी सदस्य विकास के कार्यों के लिए एकजुट होकर काम करें। गुणवत्ता परक विकास कार्य जिला पंचायत के माध्यम से कराए जाएंगे। जिससे लोगों को लाभ मिल सके। बैठक में ग्राम पंचायत घबरा ब्लॉक गंजडुंडवारा में ग्राम पंचायत की एक एकड़ जमीन पर खेलकूद का मैदान बनाने का प्रस्ताव सदन में रखा गया। इस प्रस्ताव के संबंध में निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत खेलकूद का मैदान विकसित करना चाहती है, तो जिला पंचायत इस प्रस्ताव पर सहयोग करेगी। जिले का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम रखने का प्रस्ताव जिला पंचायत सदस्य सितारा कश्यप के द्वारा सदन में रखा गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उज्ज्वल अंबेश ने बैठक का एजेंडा सदन के समक्ष रखा और कुछ पिछली बैठक की कार्यवाही भी सदन के समक्ष रखी। बैठक के समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में जिला पंचायत सदस्य हरिओम वर्मा, सितारा कश्यप, पूनम शाक्य, अभय यादव, आराम सिंह, सोनू वाला, विकाश यादव, शाहरुख राज, भावना राजपूत, शीला देवी, देवेंद्र लोधी, हेम लता, सियदेवी, सचिन यादव, कमल सिंह, जितेंद्र सहित अन्य सदस्य जिला पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 
मैनपुरी: बुखार से शिक्षक की पत्नी सहित तीन महिलाओं की मौत, 14 पहुंची मृतकों की संख्या

कासगंज: बुखार से किशोर की मौत, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, डेंगू का भी खतरा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed