फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Violent Clash Over RO Water Supply in Agra: Youth Attacked with Axes and Sticks

पानी के लिए खूनी संघर्ष: आरओ प्लांट पर फरसे और लाठी-डंडों से हमला, दिल दहला देने वाला CCTV आया सामने

Wed, 03 Jun 2026 05:11 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 05:11 PM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में आरओ पानी सप्लाई को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक युवक पर फरसा और लाठी-डंडों से हमला किया गया। पीड़ित ने जातिसूचक गालियों और गला घोंटकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Violent Clash Over RO Water Supply in Agra: Youth Attacked with Axes and Sticks
मारपीट का सीसीटीवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में आरओ पानी की सप्लाई को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दबंगों ने एक  युवक पर धारदार हथियारों, फरसे और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उसका गला घोंटकर हत्या का प्रयास भी किया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



 

पांडव बिहार कॉलोनी, कालिंदी विहार निवासी अरविंद ने बताया कि वह 31 मई को ग्रीन क्लीन कॉलेज स्थित आरसीएलएम डिजिटल जॉन सेंटर पर पानी की सप्लाई देने गया था। कि पहले सेंटर पर यासीन उर्फ पप्पू के आरओ प्लांट का पानी जाता था। कुछ समय पहले सेंटर संचालक सुनील कुमार ने करन के आरओ प्लांट से पानी की सप्लाई शुरू करा दी थी। इसी बात को लेकर आरोपियों में नाराजगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आमिर, इमरान, यासीन उर्फ पप्पू, जमील 7-8 अन्य लोग फरसे , लाठी डंडों के साथ एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए। आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर हमला बोल दिया। मारपीट में अरविंद के सिर, गर्दन, हाथ-पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने कपड़े का फंदा बनाकर गला घोंटने का प्रयास किया, जिससे उसकी जान पर बन आई। आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना पूरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा। अभी भी हालात ठीक नहीं है। 
 

एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मामले में अनुसूचित जाति अधिनियम, जानलेवा हमला के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed