{"_id":"613d11b68ebc3eb6341b0a1d","slug":"villagers-vandalized-the-sub-centre-for-electricity-agra-news-agr507256788","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए ग्रामीणों ने उपकेंद्र में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए ग्रामीणों ने उपकेंद्र में की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिनाहट। बसई अरेला गांव में शनिवार की शाम को बिजली आपूर्ति नहीं दिए जाने से भड़के ग्रामीणों ने अरनोट उपकेंद्र पहुंचकर तोड़फोड़ की। विरोध पर कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने और रजिस्टर आदि फाड़ डालने का आरोप है। मामले में एक नामजद समेत 7 लोगों के खिलाफ बसई अरेला थाने में तहरीर दी गई है।
विद्युत उपकेंद्र अरनोटा के एसएसओ अरविंद कुमार के मुताबिक शनिवार की शाम करीब 6 बजे गांव बसई अरेला के 17-18 लोग बिजली आपूर्ति बाधित होने पर आए। इन लोगों ने आपूर्ति देने के लिए कहा। रोस्टर में कटौती का समय होना बताने और करीब 15 मिनट बाद आपूर्ति होने की बात कही गई। आरोप है कि इस पर गांववालों ने उपकेंद्र में उपद्रव शुरू कर दिया। तोड़फोड़ करने लगे।
मशीनों के साथ कार्यालय में रखा लैपटाप, कुर्सी, मेज आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया। रजिस्टर और अन्य अभिलेख फाड़ डाले। तोड़फोड़ का विरोध करने पर ग्रामीमों ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने बाहर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। साथ ही विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
जानकारी होने पर अवर अभियंता हेमराज व अन्य अफसर पहुंचे। जानकारी पर बसई अरेला थाना पुलिस भी पहुंची। मामले में एक नामजद व 7- 8 अज्ञात के खिलाफ थाना बसई अरेला में तहरीर दी गई। हालांकि थाना प्रभारी बसई अरेला मुकेश कुमार ने तहरीर मिलने से इनकार किया। कहा कि तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।