फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers took the mentally ill pregnant woman to the hospital

Agra News: ग्रामीणों ने मनोरोगी गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल

Sun, 07 Jan 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Villagers took the mentally ill pregnant woman to the hospital
बेवर। मानसिक रूप से बीमार एक महिला कई दिनों से कस्बा में घूम रही थी। वह गर्भवती है और शायद उसके प्रसव का समय भी करीब आ गया है। रविवार को ग्रामीणों ने महिला की स्थिति को देख एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में करीब एक वर्ष से गग्गरपुर नहर पुल पर पड़ने वाले कूडे़ के ढेर के पास एक मानसिक रूप से बीमार महिला बैठी रहती थी। किसी ने महिला का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। कूडे़ के ढेर के पास ही रहने वाली इस महिला की स्थिति को देख ग्रामीण उसकी देखरेख करने लगे। कुछ समय पहले ही पता चला कि वह गर्भवती है। रविवार को ग्रामीणों ने महिला की अवस्था को देखते हुए उसे अस्पताल भिजवाने का निर्णय लिया। फोन कर एंबुलेंस को बुलाया गया। स्वास्थ्यकर्मी महिला को सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ दुष्कर्म किसने किया पुलिस इसका पता लगाए। ताकि दोषी को सजा मिल सके और गर्भ में पल रहे बच्चे को परवरिश के लिए सहारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed