{"_id":"5b112e7a4f1c1b996e8b5e0d","slug":"villagers-caught-fake-vigilance-inspector-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने दबोचा जालसाज, करतूत पता चली तो पुलिस भी रह गई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने दबोचा जालसाज, करतूत पता चली तो पुलिस भी रह गई हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Fri, 01 Jun 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में जालसाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले में विजिलेंस इंस्पेक्टर बताकर लोगों से ठगी करने वाला जालसाज शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी करतूत जानकर पुलिस भी हैरान हो गई।
ग्रामीण ने मामले की रिपोर्ट थाना पिलुआ में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पकडे़ गए आरोपी युवक को जेल भेज दिया। आरोपी हाथरस जिले का रहने वाला है।
गांव सुन्ना निवासी जागन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका एक मामला इलाहाबाद में जमीनी विवाद का चल रहा है। जिसमें जांच अधिकारी बनकर शिवकुमार भारद्वाज उसके पास आया था।

शिवकुमार ने खुद को विजिलेंस टीम का इंस्पेक्टर बताते हुए उससे 50 हजार रुपए की मांग की थी। उसने कहा था कि 50 हजार रुपए देने के बाद वो उसके पक्ष में रिपोर्ट लगा देगा।
इंस्पेक्टर के घर पहुंचने की जानकारी जागन सिंह अपने दोस्तों को दी। जिसे लेकर उसे रुपये देने के बहाने पिलुआ क्षेत्र के ककरावली को जाने वाले रास्ते पर बुला लिया।
रुपये मिलने के लालच में फर्जी इंस्पेक्टर जागन सिंह के पास पहुंच गया। उसी समय उसने अपने दोस्तों के साथ उसे पकड़ लिया। बाद में उसे पिलुआ पुलिस के हवाले कर दिया।
जहां पुलिस पूछताछ में शिवकुमार फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर निकला। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के कब्जे से फर्जी सर्विस आईडी कार्ड सहित अन्य कई फर्जी कागजात मिले हैं।