फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vikas Dubey Father In Law Is Defamed Linked Phone Call In Kishni Police

विकास दुबे का साथी बताकर ससुर को पहुंचाया हवालात, सच्चाई खुलने पर पुलिस हुई हैरान

Wed, 08 Jul 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Jul 2020 12:14 AM IST
सार

पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले शख्स की तलाश शुरू कर दी है

विज्ञापन
Vikas Dubey Father In Law Is Defamed Linked Phone Call In Kishni Police
vikas dubey - फोटो : amar ujala

विस्तार

पत्नी को साथ नहीं भेजने से नाराज हुए दामाद ने ससुर को हवालात तक पहुंचा दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसका ससुर विकास दुबे का साथी है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। ससुर को पकड़ कर थाने ले गई, लेकिन जांच के बाद मामला झूठा निकला। इसके बाद पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले शख्स की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सोमवार की शाम थानाध्यक्ष किशनी अजीत सिंह के मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे का एक साथी क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी नवल किशोर पुत्र शोभाराम है। जो कि हत्याकांड के समय वहां मौजूद था। वहां से भागकर गांव में आकर छिप गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Vikas Dubey: राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अलर्ट, एक्सप्रेसवे पर लगे हिस्ट्रीशीटर के बड़े-बड़े पोस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आनन-फानन में पुलिसबल गांव दौलतपुर के लिए रवाना हो गया। पुलिस ने नवल किशोर को हिरासत में ले लिया और थाने ले गए। 
 

थाना में पूछताछ के दौरान नवल ने विकास का साथी होने की बात से इनकार किया। पुलिस ने जब उसे सूचना देने वाले के बारे में बताया तो नवल ने नंबर दिखाने के लिए कहा। नंबर देखने के बाद नवल ने पुलिस को बताया कि यह नंबर उसके दामाद मनोहर पुत्र उमानंद निवासी मधपुरी थाना बेवर का है।

वह सोमवार की सुबह पुत्री को लेने के लिए घर आया था। पुत्री ने अभी जाने से मना कर दिया तो दामाद ने जबरदस्ती की। इस पर वह भी नाराज हो गए। शायद इसी बात से नाराज होकर उसने पुलिस को झूठी सूचना दी होगी।

पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि दामाद ने ससुर को फंसाने के लिए झूठी सूचना दी थी। पुलिस झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ कार्रवाई करेगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।  अजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक किशनी
                            
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed