फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vigilance's JE suspended for demanding bribe from consumer in etah

विजिलेंस का जेई निलंबित: बिजली चोरी का मामला निपटाने के लिए मांगे थे दस हजार रुपये, वायरल हुआ था ऑडियो

Fri, 09 Jun 2023 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 02:32 PM IST
सार

बिजली चोरी पकड़ने के बाद उपभोक्ता से मामला निपटाने के लिए दस हजार रुपये मांगे थे। इस मामले में कॉल रिकॉर्डिंग के दो ऑडियो बुधवार को वायरल हुए थे।
 

विज्ञापन
Vigilance's JE suspended for demanding bribe from consumer in etah
ऑडियो वायरल

विस्तार

एटा में बिजली उपभोक्ता से रिश्वत मांगने वाले विद्युत निगम की विजिलेंस के जेई को निलंबित कर दिया गया। सोशल मीडिया पर जेई की दो कॉल रिकॉर्ड वायरल हुई थीं। जिसमें उसने उपभोक्ता से बिजली चोरी का मामला निपटाने के लिए दस हजार रुपये मांगे थे।

विज्ञापन


एक व दो जून को विजिलेंस टीम नूहखास गई थी। यहां टीम सहित जेई पर आरोप लगा था कि किसानों के यहां बिजली चोरी पकड़ने के बाद उन्हें अलग- अलग स्थानों पर बुलाया गया। वहीं एक उपभोक्ता को मुस्लिम होने की बात कहकर उससे पहले बीस हजार और बाद में दस हजार रुपये जेई इंतजार अली ने मांगे थे। इस मामले में कॉल रिकॉर्डिंग के दो ऑडियो बुधवार को वायरल हुए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने जेई को निलंबित कर दिया। अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने बताया कि जेई को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है। विजिलेंस के अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'साहब मैं जिंदा हूं...पति के साथ सुरक्षित हूं': पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची युवती, बोली- घरवालों से खतरा

अन्य पर नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों ने बताया कि चेकिंग के दौरान विद्युत टीम के साथ कई कर्मचारी आए थे। एक पुलिस वाले ने मामले को रफा-दफा करने के लिए अलग से मिलने को बोला था। अकेले जेई पर अधिकारियों ने कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी। अन्य कर्मचारियों को बचा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed